वेलिंगटन में राहुल का 'विराट' कारनामा! किया कुछ ऐसा जो कोई नहीं कर सका
खेल वेलिंगटन में राहुल का 'विराट' कारनामा! किया कुछ ऐसा जो कोई नहीं कर सका 21 नवंबर 2026 को 06:58 am बजे टेस्ट क्रिकेट में असली परीक्षा विदेशी धरती पर होती है और जब बात SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) की हो तो हर बल्लेबाज की अग्निपरीक्षा होती है. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर शनिवार को केएल राहुल ने इस चुनौती को पार करते हुए भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपनी पहली ही टेस्ट पारी में शतक लगाकर राहुल SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं. शुक्रवार को जहां यशस्वी जायसवाल (89 गेंदों में 85 रन) आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे, वहीं राहुल अपने शांत और धैर्यवान स्वभाव के साथ एक छोर संभाले हुए थे. शनिवार को 52 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए राहुल ने पहले सेशन में कीवी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. लंच के बाद उन्होंने 207 गेंदों का सामना करते हुए अपना यादगार शतक पूरा किया. राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट शतक जड़ने वाले सिर्फ चौथे भारतीय सलामी बल्लेबाज है...