इंपैक्ट प्लेयर की छुट्टी, 2 ओवर का बॉलिंग पावरप्ले, IPL में क्या लागू होंगे सचिन तेंदुलकर के ये 3 नियम?

खेल

इंपैक्ट प्लेयर की छुट्टी, 2 ओवर का बॉलिंग पावरप्ले, IPL में क्या लागू होंगे सचिन तेंदुलकर के ये 3 नियम?

31 मई 2026 को 04:45 pm बजे
इंपैक्ट प्लेयर की छुट्टी, 2 ओवर का बॉलिंग पावरप्ले, IPL में क्या लागू होंगे सचिन तेंदुलकर के ये 3 नियम?
इंपैक्ट प्लेयर की छुट्टी, 2 ओवर का बॉलिंग पावरप्ले, IPL में क्या लागू होंगे सचिन तेंदुलकर के ये 3 नियम?

Sachin Tendulkar on IPL rules: छोटे ग्राउंड, सपाट पिच, कमाल के बल्ले और छक्के-चौकों की बारिश. आईपीएल में गेंदबाज होना मानो गुनाह बन गया है. हर मैच में गेंदबाजों की पिटाई होती है, छक्के-चौके लगते हैं और फैंस खुश होते हैं. लेकिन सचिन तेंदुलकर ये सब देखकर खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि आईपीएल में संतुलन की जरूरत है और इसी संतुलन को बनाने के लिए इस दिग्गज ने 3 ऐसे नियम बताएं हैं जो सच में काफी हद तक ऐसा कर सकते हैं. बीसीसीआई ने अगर ये नियम लागू किए तो गेंदबाज और बल्लेबाजों की लड़ाई में और ज्यादा दिलचस्प लड़ाई होगी. आइए आपको बताते हैं सचिन ने कौन-कौन से नियमों की वकालत की है.

इंपैक्ट रूल को हटाओ- सचिन

सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले इंपैक्ट रूल के नियम को हटाने की बात कही है. क्रिकइंफो अवॉर्ड्स के दौरान सचिन ने कहा, ‘मेरी ये निजी राय है कि इंपैक्ट प्लेयर नियम हट जाना चाहिए. टी20 फॉर्मेट में आपको सिर्फ 20 ओवर खेलने हैं. अगर उस लाइनअप में एक और बल्लेबाज जोड़ देंगे तो ये खेल में असंतुलन लाता है.’

गेंदबाजों का पावरप्ले लागू करो-सचिन

सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में गेंदबाजों का पावरप्ले लागू करने की सलाह दी. सचिन ने कहा 6 ओवर के पावरप्ले में से 4 ओवर बल्लेबाजों के होने चाहिए और आखिरी 2 ओवर्स गेंदबाजों के होने चाहिए. सचिन ने कहा कि गेंदबाजों के पावरप्ले में एक अतिरिक्त फील्डर 30 गज से बाहर होने चाहिए. इससे गेंद और बल्ले के बीच में संतुलन दिखाई देगा.

एक गेंदबाज को 5 ओवर का नियम

सचिन तेंदुलकर ने एक सुझाव ये दिया कि एक बॉलर को पांच ओवर बॉलिंग करने की इजाजत होनी चाहिए. टीम का सबसे अच्छा बॉलर ही पांच ओवर फेंकेगा इससे खेल और ज्यादा रोमांचक होगा. वो गेंदबाज अतिरिक्त ओवर में मैच पलट सकेगा और इससे बल्लेबाज और गेंदबाजों के बीच ज्यादा दिलचस्प मुकाबला होगा. सचिन ने जो ये तीन नियम बताए हैं वो हैं तो बेहद खास, सवाल ये है कि क्या बीसीसीआई इनपर विचार करेगी?

क्यों जरूरी हैं ये बदलाव?

  • सचिन तेंदुलकर के ये नियम इसलिए मानने जरूरी हैं क्योंकि आईपीएल में पिच सपाट मिलती हैं. ग्राउंड की बाउंड्री भी छोटी होती हैं. साथ ही बल्लों की क्वालिटी भी अब काफी अच्छी हो गई है.
  • बड़ी बात ये है कि पाटा पिच पर लगातार रन बनाकर बल्लेबाजों की बैटिंग तकनीक भी खराब होती है. वो मुश्किल पिचों पर जाकर बिखरने लगते हैं.
  • लगातार मैचों में छक्के-चौके लगवाकर गेंदबाजों का आत्मविश्वास कम होता है. साथ ही जो बच्चे क्रिकेटर बनने का सपना देख रहे हैं वो गेंदबाज बनने से ज्यादा बल्लेबाज बनने के लिए प्रेरित होंगे.
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे