पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्री शपथ ले रहे:अर्जुन सिंह, तपन घोष मंत्री बने; शुभेंदु मंत्रिमंडल में अब 41 मिनिस्टर
राजनीति
पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्री शपथ ले रहे:अर्जुन सिंह, तपन घोष मंत्री बने; शुभेंदु मंत्रिमंडल में अब 41 मिनिस्टर
01 जून 2026 को 09:13 am बजे
पश्चिम बंगाल में आज सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। लोकभवन में 35 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल आरएन रवि सभी मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस विस्तार के साथ बंगाल में मंत्रिपरिषद की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्रिपरिषद की लिमिट 44, लेकिन शुभेंदु सरकार में 41 मंत्री होंगे संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल में विधायकों की संख्या विधानसभा की कुल संख्या के 15% तक सीमित है। पश्चिम बंगाल में 294 विधायक हैं, इसलिए मंत्रिमंडल में ज्यादा से ज्यादा 44 विधायक हो सकते हैं। आज के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में 41 मंत्री हो गए हैं। हालांकि तय लिमिट के आधार पर 3 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिलहाल यह 3 पद खाली ही रहेंगे। CM शुभेंदु ने गृह मंत्रालय और वित्त विभाग अपने पास रखा इससे पहले 11 मई को CM शुभेंदु ने अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कियाा था। इसमें निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निकाय विभाग दिए गए। अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता मंत्रालय दिया गया। क्षुदिराम टूडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीएम अधिकारी ने गृह मंत्रालय समेत अन्य सभी मंत्रालय अपने साथ रखे। --------------------------- पश्चिम बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप- BJP समर्थकों ने हमला किया: सिर पर पत्थर मारा, कहा- निरंकुश CM अपने विरोधियों को खत्म करना चाहता है TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। बनर्जी हुगली में विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन गए थे, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
- अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक में आया नया ट्विस्ट, ममता के पूर्व सहयोगी ने कसा तंज, कहा- 'जनता ले रही हिसाब...'
- 2027 का 'सेमीफाइनल' जीती BJP, मंडी, धर्मशाला और सोलन में जयराम-सुधीर की आंधी; सुक्खू सरकार के लिए खतरे की घंटी
- विधायक ने 13 गुर्जरों के हत्यारे डकैत को बताया दोस्त:लाइन में खड़ाकर गोलियों से भूना था; फूल चढ़ाकर प्रीतम लोधी बोले-हम सुख-दुख के साथी थे
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें