शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, नबान्न में 35 मंत्रियों ने ली शपथ

राजनीति

शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, नबान्न में 35 मंत्रियों ने ली शपथ

01 जून 2026 को 08:11 am बजे
शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, नबान्न में 35 मंत्रियों ने ली शपथ

शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

West Bengal Cabinet Expansion: शुभेंदु की कैबिनेट का विस्तार, अर्जुन सिंह-शंकर घोष ने ली मंत्री पद की शपथ

शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, शपथ ले रहे हैं 35 मंत्री

पश्चिम बंगाल के प्रस्तावित मंत्रिमंडल आज 35 मंत्री नबान्न में शपथ ग्रहण करेंगे

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का किया ऐलान

बंगाल के मंत्रिमंडल विस्तार में दिख सकती है संघ की छाप: मीडिया रिपोर्ट्

Bengal government cabinet expansion: बंगाल सरकार का कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु की मौजूदगी में सभी 35 मंत्रियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है.

नबान्न में आयोजित इस शपथग्रहण समारोह में सबसे पहले सात कैबिनेट मिनिस्टर को शपथ दिलाई गई. इसके बाद तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की और अंत में 19 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं को विस्तारित मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो सौंपे जाने की उम्मीद है. पश्चिम बंगाल में इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है. कैबिनेट में इस बार अनुभवी और युवा नेताओं को जगह दी गई.

Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है. सचिवालय में राज्यपाल ने 35 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 35 विधायक नबान्न में मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक कीर्तनिया, दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. 

बंगाल की शुभेंदु सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है, जहां 4 से 5 मंत्रियों को राज्यपाल साथ में शपथ दिला रहे हैं. 

#WATCH | West Bengal Governor RN Ravi and CM Suvendu Adhikari at Lok Bhavan in Kolkata for the cabinet expansion ceremony 35 MLAs will be sworn in as ministers today. (Source: PWD IT Dept) pic.twitter.com/iOOT91bCIC

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार का प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में आज 35 मंत्री नबान्न में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे. 

सूत्रों ने बताया कि 35 में से 13 कैबिनेट मंत्री होंगे, जिसमें अशोक कीर्तनिया, दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय का नाम शामिल हैं. साथ ही इन्हीं 13 कैबिनेट मंत्रियों में सीएम शुभेंदु अधिकारी, मंत्री निशित प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया, दिलीप घोष, खुदीराम टुडू, अग्निमित्रा पॉल पहले से मंत्रिमंडल में शामिल हैं.

सूत्रों ने खुलासा किया कि आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में तीन राज्य मंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) भी होंगे, जिसमें स्वपन दासगुप्ता, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, डॉ. शरद्वत मुखोपाध्याय नाम शामिल है. 

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्यभर की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने राज्य द्वारा संचालित सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के अपने चुनावी वादे को पूरा किया है.

मुख्यमंत्री ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक महिलाएं अब मुफ्त यात्रा के लाभों का आनंद ले रही हैं. महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना एक और बड़ा कदम आगे बढ़ गया है.

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की माताओं और बहनों ने हम पर भरोसा जताया है. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का वादा किया था. उस वादे को पूरा करते हुए, आज से राज्य भर की सभी महिलाएं- पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. राज्य सरकार पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक गरिमा, आर्थिक सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

পাহাড় থেকে সমতল মহিলারা পাচ্ছেন বিনামূল্যে যাতায়াতের সুফল দেশের নারীশক্তির সশক্তিকরণে যশস্বী প্রধানমন্ত্রী শ্রী নরেন্দ্র মোদী জির স্বপ্নকে বাস্তবায়নের পথে একধাপ এগোলো পশ্চিমবঙ্গ। রাজ্যের মাতৃশক্তি ভয় নয়, ভরসার প্রতি ভরসা রেখেছেন। নির্বাচনের প্রাক্কালে বিজেপির প্রতিশ্রুতি… pic.twitter.com/ZhIEZNSPz2

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे