प्रेग्नेंसी में स्किन के दाग-धब्बे हटाने के लिए शहनाज हुसैन ने बताए आसान घरेलू उपाय

राष्ट्रीय समाचार

प्रेग्नेंसी में स्किन के दाग-धब्बे हटाने के लिए शहनाज हुसैन ने बताए आसान घरेलू उपाय

01 जून 2026 को 08:42 am बजे
प्रेग्नेंसी में स्किन के दाग-धब्बे हटाने के लिए शहनाज हुसैन ने बताए आसान घरेलू उपाय
प्रेग्नेंसी में स्किन के दाग-धब्बे हटाने के लिए शहनाज हुसैन ने बताए आसान घरेलू उपाय
प्रेग्नेंसी में स्किन और बालों की देखभाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें आसान टिप्स

गर्भावस्था अपने साथ कई तरह की भावनाएं लेकर आती है. जहां एक तरफ खुशी और नए जीवन के आने का उत्साह होता है, वहीं डर और अनिश्चितता की भावना भी स्वाभाविक है. आखिरकार, यह समय शरीर और जीवनशैली दोनों में बड़े बदलाव लेकर आता है.

इस दौरान महिला के शरीर में शारीरिक, हार्मोनल और ग्रंथियों से जुड़े कई परिवर्तन होते हैं. शरीर की बनावट बदल जाती है और कई बार यह डर भी सताता है कि पहले जैसा फिगर शायद फिर ना मिल पाए. लेकिन सच यह है कि गर्भावस्था एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. इस बारे में हमने बात की शहनाज हुसैन आयुर्वेद से. शहनाज आयुर्वेदि‍क हर्बल सौंदर्य के क्षेत्र की अग्रणी हैं. वे कहती हैं अगर इस समय को सकारात्मक नजरिए से अपनाया जाए और त्वचा, बाल और शरीर की नियमित देखभाल की जाए, तो यह जीवन का बेहद खूबसूरत और यादगार दौर बन सकता है.

प्रेग्नेंसी में स्किन का ख्याल क्यों जरूरी है?

कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान त्वचा में प्राकृतिक ग्लो नजर आता है. यह हार्मोनल बदलावों का असर होता है. हालांकि, कुछ मामलों में त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. 

अगर शरीर में पोषण की कमी हो, तो त्वचा फीकी और बेजान दिखने लगती है. इसलिए इस समय पौष्टिक आहार, भरपूर नींद, मानसिक शांति बहुत जरूरी हो जाते हैं. 

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर भी प्रेग्नेंसी में होने वाले स्किन चेंजेस के बारे में लेख प्रकाशित किया गया है. इस लेख में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि -

प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा में होने वाले बदलाव मुख्य रूप से हार्मोन के बढ़ने, खून की मात्रा में वृद्धि और पेट के बढ़ने के कारण होते हैं. जहां कई महिलाओं को "प्रेग्नेंसी ग्लो" का अनुभव होता है, वहीं कुछ को मुंहासे, गहरे धब्बे और स्ट्रेच मार्क्स जैसी नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इनमें से ज़्यादातर बदलाव नुकसानरहित होते हैं और डिलीवरी के बाद ठीक हो जाते हैं.

स्किन के लिए जरूरी केयर रूटीन

हर महिला की जरूरत अलग होती है, इसलिए स्किनकेयर भी उसी हिसाब से होना चाहिए.

प्रेग्नेंसी मास्क (Chloasma) क्या है?

यह एक आम समस्या है जिसमें चेहरे पर काले धब्बे पड़ जाते हैं, खासकर गाल, माथा और नाक. धूप से ये दाग और ज्यादा उभरते हैं, इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें और दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचें.

घरेलू उपाय:

दही + हल्दी का लेप (20 मिनट लगाएं)
शहद + नींबू का मिश्रण
हल्के स्क्रब से सफाई

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेग्नेंसी में बालों का ध्यान कैसे रखें?

हार्मोनल बदलाव अक्सर बालों को फायदा पहुंचाते हैं. सही पोषण और डॉक्टर द्वारा दी गई विटामिन सप्लीमेंट्स बालों को मजबूत बनाते हैं.

लेकिन तनाव की वजह से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. खासकर डिलीवरी के बाद बाल झड़ना आम बात है.

घबराने की जरूरत नहीं, यह अस्थायी होता है और हार्मोन संतुलित होने पर ठीक हो जाता है.

बालों की सही देखभाल

  • हफ्ते में 2–3 बार माइल्ड हर्बल शैम्पू से बाल धोएं
  • हेयर ड्रायर का कम इस्तेमाल करें
  • बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें
  • हफ्ते में 1 बार मेहंदी लगाएं (शाइन और मजबूती के लिए)
  • नियमित तेल मालिश करें (शैम्पू से पहले)

डॉक्टर से पूछकर प्रसव के बाद भी सप्लीमेंट्स जारी रखें.

खूबसूरती का असली मंत्र

सबसे जरूरी बात याद रखें, गर्भावस्था कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है.

इस समय को खुशी, उम्मीद और आत्म-देखभाल के साथ जिएं.

अगर आप अच्छा महसूस करेंगी, तो आप अच्छी दिखेंगी और जब आप अच्छी दिखेंगी, तो और बेहतर महसूस करेंगी यही असली खूबसूरती है.

(शहनाज हुसैन आयुर्वेद पर आधारित हर्बल सौंदर्य के क्षेत्र की अग्रणी हैं. भारतीय हर्बल विरासत को विश्व स्तर तक पहुंचाने में शहनाज हुसैन का खासा हाथ है. शहनाज हुसैन सौंदर्य उद्योग का एक बड़ा नाम हैं.)

संदर्भ : https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC11497768/

एक्‍सपर्ट : शहनाज हुसैन 

Also Read: प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे को चमकदार बनाए रखने के आसान घरेलू उपाय, दमकती त्वचा, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें ये काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।