जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, जानें कहां से की है उन्होंने पढ़ाई

शिक्षा

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, जानें कहां से की है उन्होंने पढ़ाई

31 मई 2026 को 04:30 pm बजे
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, जानें कहां से की है उन्होंने पढ़ाई
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, जानें कहां से की है उन्होंने पढ़ाई

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पदभार ग्रहण कर लिया है. नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. लगभग चार दशक लंबे सैन्य अनुभव के साथ उन्होंने सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. उनकी शिक्षा भी बेहद प्रभावशाली रही है, जिसमें भारत के प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों के साथ-साथ विदेशों के प्रमुख संस्थान शामिल हैं. आइए जानते हैं कि नए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहां-कहां से पढ़ाई की और उनका सैन्य सफर कैसा रहा.

NDA से शुरू हुई सैन्य शिक्षा

जनरल सुब्रमणि ने अपनी सैन्य शिक्षा की शुरुआत नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से की. यहां उन्होंने सेना से जुड़ा शुरुआती प्रशिक्षण प्राप्त किया. दिसंबर 1985 में उन्हें गढ़वाल राइफल्स में कमीशन मिला और इसके साथ ही उनका सैन्य करियर शुरू हुआ.

विदेश में भी हासिल की उच्च शिक्षा

सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने ब्रिटेन के ब्रैकनेल में स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से उच्च सैन्य शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद भारत लौटकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज से उच्च सैन्य शिक्षा प्राप्त की.

इसके अलावा उन्होंने लंदन के किंग्स कॉलेज से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की. वहीं, मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज विषय में एमफिल भी किया.

40 साल का लंबा सैन्य अनुभव

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का सैन्य करियर करीब 40 वर्षों का रहा है. अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में 168 इन्फैंट्री ब्रिगेड का नेतृत्व किया. इसके अलावा वो वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में चीफ इंस्ट्रक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं.

कई अहम पदों पर निभाई जिम्मेदारी

उन्होंने जुलाई 2024 से जुलाई 2025 के दौरान सेना के उप-प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली. वर्ष 2025 में वो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार भी रहे. सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल सहित कई सम्मान मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें:हेड कांस्टेबल की बेटी22 साल की उम्र में बनी IPS, कहानी प्रीति यादव की

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे