जून में थिएटर्स से OTT तक आएंगी ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

मनोरंजन

जून में थिएटर्स से OTT तक आएंगी ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

31 मई 2026 को 01:06 pm बजे | Aaj Tak
जून में थिएटर्स से OTT तक आएंगी ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

फिल्मों और शोज के मामले में काफी सूखा रहा मई बीत चुका है. जून अब कंटेंट का सूखा मिटाने की बड़ी तैयारी के साथ आ रहा है. मई में मेकर्स नई फिल्में और शोज लाने से इसलिए भी बचे क्योंकि IPL भी चल रहा था. इस शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट के निपटते ही फिल्मों और शोज की बौछार आने वाली है. चलिए बताते हैं कि जून में कब, कहां और क्या रिलीज हो रहा है जिससे आपके खून में एंटरटेनमेंट की मात्रा भरपूर बनी रहेगी:

टाइटल: मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी (Made in India: A Titan Story) रिलीज डेट: 3 जून 2026 कास्ट: नसीरुद्दीन शाह, जिम सर्भ  कहां देखें: अमेज़न एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी दिखाती है कि जेआरडी टाटा और जेरेक्स डेसाई ने स्मगलिंग के ब्लैक मार्केट के सामने, देश का पहला स्वदेशी वॉच एम्पायर खड़ा किया. सरकारी अफसरों की अड़चनों, संदेह रखते बैंकों और 'बेकार कोशिश' बताते लोगों से जूझकर घड़ी का एक ब्रांड खड़ा होने की कहानी बहुत दिलचस्प नजर आ रही है. 

टाइटल: धुरंधर: द रिवेंज रिलीज डेट: 4 जून (प्रीमियर) / 5 जून 2026 (स्ट्रीमिंग) कास्ट: रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त  कहां देखें: जियो हॉटस्टार

आदित्य धर की धांसू स्पाई थ्रिलर थिएटर के बाद, अब बिना किसी कट के 'अनदेखा' फॉर्मेट में स्ट्रीमिंग पर आ रही है. रणवीर सिंह को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार काफी लंबा रहा है.

टाइटल: मां बहन रिलीज डेट: 4 जून 2026 कास्ट: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन, धारणा दुर्गा कहां देखें: नेटफ्लिक्स इंडिया

मां बहन एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें माधुरी और तृप्ति मां-बेटी के रोल में हैं. मर्डर, मिस्ट्री और माधुरी का ये कॉम्बो ट्रेलर से ही एक एक्साइटिंग शो लग रहा है.

टाइटल: बंदर  रिलीज डेट: 5 जून 2026 कास्ट: बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, सपना पब्बी कहां देखें: थिएटर्स 

डार्क कहानियों के किंग अनुराग कश्यप और पिछले कुछ सालों में धमाकेदार तरीके से लौटे बॉबी देओल, ये कॉम्बो अपने आप में धमाकेदार है. फेम के काले सच को उजागर करती ये कहानी ट्रेलर से ही बहुत दमदार नजर आ रही है.

टाइटल: ब्राउन  रिलीज डेट: 5 जून 2026 (स्ट्रीमिंग) कास्ट: करिश्मा कपूर, हेलन, सूर्या शर्मा कहां देखें: जी5 

आदित्य धर की धांसू स्पाई थ्रिलर थिएटर के बाद, अब बिना किसी कट के 'अनदेखा' फॉर्मेट में स्ट्रीमिंग पर आ रही है. रणवीर सिंह को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार काफी लंबा रहा है.

टाइटल: गुल्लक सीजन 5 रिलीज डेट: 5 जून 2026 (स्ट्रीमिंग) कास्ट: जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, अनंत वी जोशी, हर्ष मयार कहां देखें: सोनी लिव 

सबका पसंदीदा मिश्रा परिवार अपने मिडिल क्लास घर की दिल छू लेने वाली कहानियों के साथ वापस आ रहा है. अन्नू के रोल में वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत की एंट्री पर भी लोगों की पैनी नजरें हैं. 

टाइटल: है जवानी तो इश्क होना है  रिलीज डेट: 5 जून 2026 (स्ट्रीमिंग) कास्ट: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, जिमी शेरगिल  कहां देखें: थिएटर्स 

बॉलीवुड कॉमेडीज के उस्तादों में से एक डेविड धवन, अपने बेटे वरुण धवन को फिर से गोविंद स्टाइल फिल्म में लेकर आ रहे हैं. ट्रेलर को रिस्पॉन्स ठीकठाक पॉजिटिव मिला था, अब नजरें फिल्म पर हैं. 

टाइटल: भारत भाग्य विधाता  रिलीज डेट: 12 जून 2026 कास्ट: कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे  कहां देखें: थिएटर्स 

पॉलिटिक्स में एंट्री के लंबे समय बाद कंगना की फिल्म आ रही है. इसमें वो देश की अनसुनी महिला हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं. 'पॉलिटिशियन' कंगना की एक्टिंग का भी इस फिल्म में दोबारा टेस्ट होगा. 

टाइटल: भूत बंगला  रिलीज डेट: 12 जून 2026 कास्ट: अक्षय कुमार, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी  कहां देखें: नेटफ्लिक्स

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का रीयूनियन धमाकेदार कॉमेडी लेकर आया था, जिसे थिएटर्स में जनता ने बहुत पसंद किया. पिछले 5 सालों में अक्षय की सबसे बड़ी हिट अब ओटीटी पर आने वाली है. 

टाइटल: डिस्क्लोजर डे  रिलीज डेट: 12 जून 2026 कास्ट: एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर, कॉलिन फर्थ, कोलमैन डोमिंगो  कहां देखें: थिएटर्स 

स्टीवन स्पीलबर्ग की इस फिल्म को एलियंस पर अल्टिमेट खुलासा माना जा रहा है. अफवाह ये भी है कि यूएस गवर्नमेंट, स्पीलबर्ग की इस फिल्म के जरिए लोगों का एलियन -लाइफ से असली इन्ट्रोडक्शन करवाना चाहती है. 

अस्वीकरण: यह समाचार Aaj Tak से लिया गया है। अधिक जानकारी के लिए कृपया मूल स्रोत पर जाएं।

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए