RCB की जीत पर अनुष्का ने विराट संग किया सेलिब्रेशन, PHOTOS

खेल

RCB की जीत पर अनुष्का ने विराट संग किया सेलिब्रेशन, PHOTOS

01 जून 2026 को 07:43 am बजे
RCB की जीत पर अनुष्का ने विराट संग किया सेलिब्रेशन, PHOTOS

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया, वहीं स्टैंड्स में बैठीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा.

जैसे ही विराट कोहली ने विनिंग शॉट लगाया, अनुष्का स्टैंड्स में खुशी से झूम उठीं. इसके बाद 'विरुष्का' का फील्ड रोमांस देखने को मिला, जो हमेशा की तरह वायरल हो गया. किंग कोहली का रोमांटिक ने मैदान से अपनी लेडी लव को एक रोमांटिक 'फ्लाइंग किस' दी, जिसका अनुष्का ने भी बेहद प्यार से जवाब दिया.

सोशल मीडिया पर इस पावर कपल का ये रोमांटिक अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है. मैच खत्म होने के बाद अनुष्का  सीधे मैदान पर उतरीं और पति विराट व पूरी टीम के साथ इस धमाकेदार जीत का जश्न मनाया. इस दौरान उनका सिंपल मगर स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला.

वायरल तस्वीरों में अनुष्का को बेहद खुश देखा जा सकता है. वो टीम के अन्य सदस्यों और उनके परिवारों के साथ हाथ जोड़कर और विक्ट्री साइन बनाकर पोज देती नजर आ रही हैं.

एक खास तस्वीर में विराट और अनुष्का दोनों एक साथ मुस्कुराते हुए चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी को निहार रहे हैं, जो उनके फैंस का दिल जीत रही है.

IPL 2026 फाइनल के लिए अनुष्का शर्मा ने बेहद सिंपल लेकिन सुपर स्टाइलिश लुक चुना. अनुष्का ने इस महामुकाबले के लिए वाइट कलर का स्लीवलेस क्रोशिया-वर्क वाला टॉप पहना था, जिसके साथ उन्होंने लाइट ब्लू शेड की वाइड-लेग जींस पेयर की थी. 

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए  गले में तुलसी की माला, हाथ में ब्रेसलेट और घड़ी पहनी हुई थी. पूरे मैच के दौरान अनुष्का ने अपने बालों का स्टाइल कई बार बदला. एक्ट्रेस कभी खुले तो कभी बालों को हाफ-टाई स्टाइल में बांधे हुए दिखीं. उनका ये नो-मेकअप, मिनिमल लुक स्टेडियम में हर किसी का ध्यान खींच रहा था.

अगर आपको लग रहा है कि अनुष्का का ये लुक बहुत सिंपल था, तो आपको इसकी कीमत के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. जानकारी के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने इस खास दिन मशहूर फैशन ब्रांड Sezane का 'Leonard Top' पहना था, जिसकी कीमत 11,500 रुपये बताई जा रही है. 

वहीं, इसके साथ जो वाइड लेग ट्राउजर उन्होंने कैरी की थी, वो भी इसी ब्रांड की है जिसकी कीमत 13,800 रुपये बताई जा रही है. यानी उनका ये ओवरऑल कैजुअल आउटफिट करीब 25,300 रुपये का है.

जीत के जश्न की वायरल तस्वीरों में अनुष्का का खिलखिलाता चेहरा उनकी खुशी साफ बयां कर रहा है. पूरी दुनियाभर में फैले क्रिकेट फैंस के लिए विराट-अनुष्का का ये बॉन्ड और मैदान पर ट्रॉफी के साथ उनका ये सेलिब्रेशन इस आईपीएल सीजन का सबसे खूबसूरत और यादगार पल बन गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे