बिना रस्सी लड़की को 115 फीट नीचे फेंका... आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

दुनिया

बिना रस्सी लड़की को 115 फीट नीचे फेंका... आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

15 जून 2026 को 10:48 am बजे
बिना रस्सी लड़की को 115 फीट नीचे फेंका... आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

ब्राजील में 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास की मौत का वीडियो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन इस हादसे का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बुनियादी गलती कैसे हो गई? CNN ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच और वायरल वीडियो इस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी बयां करते हैं.

वायरल वीडियो में मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास को दो प्रशिक्षक दोनों तरफ से पकड़कर और एक अन्य कर्मचारी की मदद से "सुपरमैन पोज" में पुल के किनारे तक ले जाते हैं. कुछ सेकंड बाद तीनों उन्हें नीचे की ओर धक्का देते हैं. जैसे ही मारिया हवा में जाती हैं, पीछे खड़े लोगों की चीख सुनाई देती है-रस्सी... रस्सी... रस्सी! लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और वह करीब 40 मीटर (130 फीट) नीचे जा गिरती हैं.

People मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में किसी तकनीकी खराबी की बात सामने नहीं आई. जांच एजेंसियों का फोकस इस बात पर है कि प्रतिभागी के हार्नेस को मुख्य सुरक्षा रस्सी से जोड़ा ही नहीं गया. सामान्य प्रक्रिया में हार्नेस को रस्सी से जोड़ने के बाद एक से अधिक प्रशिक्षक अंतिम सुरक्षा जांच करते हैं और 'ऑल क्लियर' मिलने के बाद ही जंप कराया जाता है. इस मामले में आरोप है कि यही सबसे अहम प्रक्रिया पूरी नहीं की गई.

इस हादसे के कई वीडियो अलग-अलग एंगल से वायरल हो रहे हैं

🇧🇷 Tragedy in Brazil. Maria Eduarda Rodrigues de Freitas, just 21, died after being thrown from the "Skeleton Bridge" in Limeira for what she thought was a bungee jump. The cord was NEVER attached. Six people have reportedly been detained by police. Heartbreaking.…

Inacreditável - Mulher morre após ser lançada sem cordas em 'bungee jump' no interior de SP. Funcionários se esqueceram de atar equipamento; seis pessoas foram presas.pic.twitter.com/3hIjLzBTmr

रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि मारिया से पहले कई लोग सुरक्षित जंप कर चुके थे. उनका कहना है कि इस बार सुरक्षा प्रक्रिया में गंभीर चूक हुई. एक गवाह ने पुलिस को बताया कि यह हादसा सुरक्षा जांच और निगरानी में लापरवाही का नतीजा प्रतीत होता है.

रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो से साफ दिखता है कि मारिया के हवा में जाने के तुरंत बाद कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को एहसास हुआ कि सुरक्षा रस्सी जुड़ी ही नहीं है. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जोर-जोर से 'रस्सी... रस्सी...' चिल्लाने लगे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना को कई जगह बंजी जंप बताया गया, जबकि वास्तव में यह रोप जंप था. बंजी जंप में इलास्टिक रस्सी का इस्तेमाल होता है, जिससे व्यक्ति नीचे जाकर ऊपर की ओर उछलता है. वहीं रोप जंप में कम खिंचाव वाली क्लाइम्बिंग रोप होती है, जो गिरने के बाद व्यक्ति को पेंडुलम की तरह झुलाती है. इसलिए इसमें सुरक्षा रस्सी का सही तरीके से जुड़ना सबसे अहम चरण माना जाता है.

CNN ब्राजील, मुताबिक, पुलिस ने घटना के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया, जबकि जंप कराने वाली टीम के तीन सदस्यों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (हॉमिसाइड विद इम्प्लाइड मैलिस) जैसे आरोपों की जांच चल रही है. रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि जिस जगह यह गतिविधि कराई जा रही थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'रस्सी बांधना भूल गए!' बंजी जंप के दौरान युवती की मौत, सामने आया वीडियो

कौन थीं मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास? 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास फिजिकल एजुकेशन की छात्रा थीं और भविष्य में स्पोर्ट्स टीचर बनना चाहती थीं. हादसे के अगले दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अब तक मारिया के माता-पिता या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि उनके मंगेतर घटना के समय मौके पर मौजूद थे और हादसे के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी.

एडवेंचर स्पोर्ट्स विशेषज्ञों और शुरुआती जांच के आधार पर प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, ऊंचाई वाले किसी भी एडवेंचर स्पोर्ट में "डबल-चेक" और "क्रॉस-चेक" सबसे अहम सुरक्षा नियम माने जाते हैं. इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर अंतिम सुरक्षा जांच ठीक से की जाती, तो क्या 21 साल की मारिया की जान बच सकती थी? फिलहाल इसका जवाब ब्राजील पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट ही दे पाएगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे