बिटिया बोलेगी 'थैंक्यू' पापा, रोज ₹121 बचाकर जुटा लेंगे 27 लाख

राष्ट्रीय समाचार

बिटिया बोलेगी 'थैंक्यू' पापा, रोज ₹121 बचाकर जुटा लेंगे 27 लाख

24 जून 2026 को 08:06 am बजे
बिटिया बोलेगी 'थैंक्यू' पापा, रोज ₹121 बचाकर जुटा लेंगे 27 लाख

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) द्वारा बच्चों, बुजुर्गों से लेकर महिलाओं तक के लिए तमाम प्लान पेश करती है. इनमें निवेश के जरिए बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक की फाइनेंशियल टेंशन कम की जा सकती है. इनमें बेटियों के लिए एक खास योजना है LIC Kanyadan Policy, जिसमें हर रोज महज 121 रुपये बचाकर उनकी शादी में पैसों की नो टेंशन होगी. (File Photo: ITG)

बेटी की शादी में पैसों की नो-टेंशन! आमतौर पर भारत में बेटी पैदा होते ही लोग उसकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी-विवाह की चिंता करने लगते हैं. ऐसे में ये एलआईसी पॉसिली इस टेंशन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी (LIC Kanyadan Policy) में नियमित निवेश के जरिए 27 लाख रुपये का मोटा फंड जुटाया जा सकता है. (File Photo: ITG)

ऐसे जुटा लेंगे 27 लाख का फंड LIC Kanyadan Policy न केवल अपनी बेटी का भविष्य सिक्योर कर सकती हैं, बल्कि उसे शादी में पैसों की टेंशन से भी आप मुक्त पा सकते हैं. इस योजना के नाम के मुताबिक, बच्ची के शादी लायक होने पर मोटा फंड हाथ में होतगा. अगर आप प्रतिदिन 121 रुपये जमा सेविंग करते हैं, तो इस हिसाब से महीने के 3,600 रुपये बचा लेंगे. इस हिसाब से सालाना प्रीमियम 43,560 रुपये जाएगा, जो 22 सालों में कुल 9.58 लाख रुपये हो जाएगा. इसके बाद मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड, रिवर्शनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस जोड़कर करीब 27 लाख रुपये का फंड मिल जाएगा.  (Photo: Pixabay)

पॉलिसी की मैच्योरिटी लिमिट LIC की इस पॉलिसी के तहत 13 से 25 साल की मैच्योरिटी होती है. अगर आपको 27 लाख का फंड जुटाना है, तो फिर 121 रुपये रोजाना की बचत 22 साल तक करनी होगी, क्योंकि आखिरी के तीन साल कोई प्रीमियम जमा नहीं करना होता है, जबकि पॉलिसी जारी रहती है और मैच्योरिटी पर पूरा लाभ दिया जाता है. (Photo: ITG) 

इस पॉलिसी के लिए ये है उम्र सीमा  बात करें, एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत आयु सीमा के बारे में, तो बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होनी चाहिए, जबकि उसके नाम पर पॉलिसी लेने वाले पिता की न्यूनतम उम्र 30 साल या अधिकतम 50 साल होनी चाहिए. अगर पॉलिसीधारक पिता के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी होती है, जो उनकी मृत्यु के बाद प्रीमियम रुक जाते हैं और मैच्योरिटी राशि के साथ ही अन्य बेनेफिट्स मिलते रहते हैं. (File Photo: ITG)

Tax छूट का मिलता है लाभ  खासतौर पर बेटियों के लिए डिजाइन की गई इस एलआईसी पॉलिसी के तहत टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं. LIC Kanyadan Policy में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत प्रीमियम जमा करने वाले 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट पा सकते हैं. LIC की कन्यादान पॉलिसी को लेने के लिए आपको आधार कार्ड (Aadhaar Card) या अन्य कोई आइडेंटिटी प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंशियल प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट देना होगा. (Photo: ITG)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे