गिरावट के साथ हुई मार्केट की शुरुआत, निफ्टी 153 तो सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा लुढ़का

व्यापार

गिरावट के साथ हुई मार्केट की शुरुआत, निफ्टी 153 तो सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा लुढ़का

02 जून 2026 को 09:27 am बजे
गिरावट के साथ हुई मार्केट की शुरुआत, निफ्टी 153 तो सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. प्री ओपन सेशन मार्केट के लिए निराशा ही लेकर आया. निफ्टी 153 तो सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा इस प्री सेशन में गिरावट के साथ खुला. आज की स्थिति कल से अलग नजर आई. बीते कारोबारी सेशन में जहां मार्केट ने कमाल की शुरुआत की थी, लेकिन आखिरी सेशन में बड़ी मुनाफावसूली का शिकार हो गया. आज निवेशक उम्मीद में हैं कि हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में हरियाली का माहौल बना रहे. एक्सपर्ट का मानना है कि घरेलू निवेशकों के साथ विदेशी निवेशकों की खरीद-फरोख्त इस हफ्ते शेयर मार्केट की दिशा और दशा तय करेंगे. 

तेल की कीमतों में हाल ही में तेज बढ़त के बाद अब थोड़ा ठहराव देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जो पिछले सेशन में लगभग 4.2% चढ़ा था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. 

वैश्विक तेल सप्लाई के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अहम रास्ता है, इसलिए इससे जुड़ी हर खबर पर बाजार की नजर बनी हुई है. दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई 1% से ज्यादा गिरा, साउथ कोरिया का कोस्पी भी नीचे रहा, जबकि हांगकांग और चीन के बाजार लगभग हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, अमेरिकी बाजारों के संकेत भी कमजोर नजर आ रहे हैं, जहां S&P 500, Nasdaq और Dow Jones के फ्यूचर्स में गिरावट दिखाई दे रही है.

Share Market Today Live Updates:

Share Market Live Updates: बाजार की क्या है स्थिति?

अभी बाजार में निफ्टी 23,300 के लेवल के आसपास रुका हुआ है. वहीं सेंसेक्स भी करीब 208 अंकों की गिरावट के साथ 74,058.98 पर पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, F&O एक्सपायरी के चलते बाजार पर दबाव बना हुआ है और 23,300 का लेवल निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस साबित हो रहा है.

Share Market Live Updates: अनंत राज के शेयरों में करीब 5% की तेजी

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी अनंत राज के शेयरों में करीब 5% की तेजी देखने को मिली. क्योंकि कंपनी ने हरियाणा में 25,000 करोड़ रुपये के बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए एक एमओयू साइन किया है. AI और डेटा सेंटर सेक्टर में डिमांड को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को कंपनी के लिए आगे बड़े ग्रोथ मौके के तौर पर देखा जा रहा है.

Share Market Live Updates: गिरावट के बाद सुधरा बाजार

आज बाजार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन बाद में सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकवरी हासिल की हालांकि, इसके बाद भी दोनों इंडेक्स अभी भी हल्की गिरावट में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी 50 करीब 0.14% यानी 33 अंकों की गिरावट के साथ 23,349.15 पर बना हुआ है, जबकि सेंसेक्स भी लगभग 52 अंकों यानी 0.07% की कमजोरी के साथ 74,215.42 पर कारोबार करता नजर आ रहा है.

Share Market Live Updates: आईटी शेयर्स में कौन रहा आगे?

आज कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली, जिसमें टीसीएस और इंफोसिस सबसे आगे रहे. टीसीएस के शेयर करीब 5.34% उछले, जबकि इंफोसिस में भी लगभग 5.01% की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा एचसीएल टेक के शेयर भी लगभग 3.46% बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.

Share Market Live Updates: कैसा है ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का हाल?

आज शुरुआती कारोबार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली. हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर करीब 0.48% नीचे गिरे, भारत पेट्रोलियम में लगभग 0.40% की गिरावट रही, जबकि इंडियन ऑयल के शेयर भी करीब 0.20% की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए.

Share Market Live Updates: सेंसेक्स का अभी तक का पूरा हाल

Share Market Live Updates: भारत में एल नीनो का असर अभी नहीं

एनडीटीवी प्रॉफिट से एक्सपर्ट ने मार्केट को लेकर अपनी राय रखी. Nuvama के अभनीश रॉय के मुताबिक, Q1 FY27 में Tata Consumer और Nestle अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं, वहीं तेज गर्मी का फायदा बेवरेज कंपनियों को मिल सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि FY27 के दूसरे हिस्से में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाला बदलाव अहम रहेगा, लेकिन फिलहाल पहले छमाही के नतीजे कंज्यूमर कंपनियों के लिए ज्यादा जरूरी होंगे. वहीं Skymet के जी.पी. शर्मा ने कहा कि अभी भारत में एल नीनो का असर साफ दिखाई नहीं दे रहा है और मानसून को लेकर पक्की भविष्यवाणी करना अभी जल्दबाजी होगी.

Share Market Live Updates: निफ्टी में दिखी शुरुआती रिकवरी

भारतीय शेयर मार्केट की आज शुरुआत फिर गिरावट के साथ हुई. हालांकि निफ्टी 50 सुधर कर 150 अंक की कमी से 84 अंक पर आ गया है. उम्मीद है हरे निशान में बाजार जल्द ट्रेड करता दिखे.

Share Market Live Updates: निफ्टी में सेक्टर वाइज ग्रोथ

Share Market Live Updates: आईटी सेक्टर ने फिर दिखाया अपना दम

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज ऑटो और FMCG सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली, जबकि IT सेक्टर मजबूती के साथ खुला. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 411 अंकों की बढ़त के साथ 30,265.70 पर शुरू हुआ, वहीं निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब 251 अंकों की गिरावट के साथ 47,996.40 पर कारोबार करता नजर आया. कुल मिलाकर, शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखा.

Share Market Live Updates: निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में गिरावट

आज शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली और ये करीब 0.91% टूटकर 60,275.90 पर आ गया. ट्रेडिंग के दौरान इंडेक्स ने 60,551.50 का हाई लेवल और 60,170.35 का लो लेवल छुआ.

Share Market Live Updates: निफ्टी में जारी बिकवाली का दौर

सेंसेक्स के साथ ही निफ्टी में भी गिरावट का दौर देखा जा रहा है. कल जहां से मार्केट बंद हुआ था, वहीं से इसकी शुरुआत देखने को मिल रही है. 

Share Market Live Updates: सेंसेक्स पर छाया फिल लाल निशान

Share Market Live Updates: अमेरिका ट्रेड डील की संभावना का दिखेगा पॉजिटिव असर

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. दोनों देश ज्यादातर बड़े मुद्दों पर सहमत हैं. अगर ये समझौता जल्दी पूरा हो जाता है, तो इससे भारत के इंपोर्ट को बढ़ावा मिल सकता है और कई सेक्टरों को भी फायदा होने की उम्मीद है.

Share Market Live Updates: एनएचपीसी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

सरकार एनएचपीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. इसके जरिए सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए पहले 3% हिस्सेदारी बेचेगी और जरूरत पड़ने पर ग्रीन शू ऑप्शन में एक्सट्रा 3% हिस्सेदारी भी बेच सकती है. इस ऑफर के लिए शेयर की मिनिमम कीमत 71 रुपये प्रति शेयर तय की गई है.

Share Market Live Updates: मार्केट पर मॉर्गन स्टेनली का रुख

मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर अब शायद पीछे छूट चुका है और आने वाले समय में कंपनियों की कमाई तेज होने की उम्मीद है. साथ ही, बाजार के वैल्यूएशन और निवेशकों का सेंटीमेंट भी पहले की तुलना में पहले से ठीक हुआ है. 

हालांकि मॉर्गन स्टेनली के अनुसार फिलहाल डोमेस्टिक साइक्लिकल सेक्टर ज्यादा मजबूत बने रहेंगे. फाइनेंशियल, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और इंडस्ट्रियल सेक्टर ओवरवेट हैं, जबकि एनर्जी, मटेरियल्स, यूटिलिटी और हेल्थकेयर सेक्टर अंडरवेट बने हुए हैं.

Share Market Live Updates: एनएचपीसी, ओला इलेक्ट्रिक, विप्रो और अनंत राज पर निवेशकों की नजर

NHPC का ऑफर फॉर सेल आज गैर-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा, जिसमें शेयर की मिनिमम कीमत 71 रुपये तय की है. ओला इलेक्ट्रिक ने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट 37.74 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर शुरू किया है और ACME Solar ने भी अपना QIP 294.13 रुपये के भाव पर लॉन्च किया है. इसके अलावा कॉर्पोरेट अपडेट की बात करें तो विप्रो Aggne Global में 20% अतिरिक्त हिस्सेदारी 28.5 मिलियन डॉलर में खरीदेगी. वहीं, अनंत राज हरियाणा में डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विस प्रोजेक्ट के लिए 25,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे