19 की उम्र में एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर, सलमान से कनेक्शन
19 की उम्र में एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर, सलमान से कनेक्शन

बॉलीवुड सितारों के घर की झलक पाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता. कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा के लैविश घर का टूर दिया.
दीया मिर्जा का घर नेचर के करीब होने का एहसास कराता है. एक्ट्रेस का घर ईको-फ्रेंडली चीजों से बना है. घर में वुडन का खास इंटीरियर डिजाइन हुआ है.
दीया ने बताया कि उनके खानदान में वो पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपना खुद का घर खरीदा है. उन्होंने 19 साल की उम्र में ये घर फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' के पैसों से खरीदा था. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान संग काम किया था.
दीया मिर्जा ने अपने घर को विंटेज फर्नीचर से सजाया है. लिविंग रूम में बड़ा सीटिंग एरिया बना गया है, जहां एक साथ कई सारे लोग जमा हो सकते हैं.
सोफा सेट के साथ बड़ी खिड़कियां हैं. खिड़की के बाहर चारों तरफ सिर्फ हरियाली ही दिखाई देती है.
दीया ने बताया कि जब भी उन्हें शोर-शराबे से दूर रहने का मन करता है, तब वो इसी घर में टाइम स्पेंड करती हैं. यहां उन्हें सबसे ज्यादा सुकून मिलता है.
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि यह घर उनका असली 'मायका' है. इस घर में अब उनकी मां रहती हैं. घर में खूबसूरत आर्टवर्क देखने को मिलता है. घर में मॉडर्न के साथ विंटेज लैंप भी लगे हैं.
इस घर की सबसे खास बात दीया का लंदन-स्टाइल किचन है, जिसे देखकर फराह खान शॉक्ड नजर आईं. इसके अलावा दीया ने अपने घर में बचपन की कई सारी तस्वीरें दीवार पर लगाई हैं. उन्होंने माना कि वो इन तस्वीरों को संभाल कर रखती हैं, क्योंकि वो कभी भी यह नहीं भूलना चाहतीं कि उनकी जड़ें कहां से जुड़ी हैं.
किताबों के लिए एक्ट्रेस ने घर में एक खास कमरा बनाया है. इस कमरे में L शेप सीटिंग एरिया बनाया गया है. बड़ी विंडो से फ्रेश हवा और रोशनी आती है. कई सारे एंटीक शोपीस से रूम को सजाया है.
दीया मिर्जा का घर अंदर से काफी आलीशान और लग्जूरियस है. एक्ट्रेस के घर की झलक पाकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं.
📌 संबंधित खबरें
- भटकंडी में पकड़ौआ विवाह, डायन और पॉलिटिक्स, जानें कैसी है ग्राम चिकित्सालय 2, पढ़ें रिव्यू
- सारा अली खान ने दादी के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस का मनाया बर्थडे, शर्मिला टैगोर ने जन्मदिन पर कुबरा खान को खिलाई केक
- जूही, काजोल, उर्मिला और मनीषा ने किया रिजेक्ट तो करिश्मा कपूर की झोली में गिरी फिल्म, मिला नेशनल अवॉर्ड
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें