22 जून को बुध-गुरु-शुक्र की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, होगा लाभ

स्वास्थ्य

22 जून को बुध-गुरु-शुक्र की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, होगा लाभ

05 जून 2026 को 09:00 am बजे
22 जून को बुध-गुरु-शुक्र की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, होगा लाभ

Trigrahi Yog 2026: 22 जून को बुध देवता कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और सुख-वैभव के दाता शुक्र के साथ मिलकर 'त्रिग्रही युति का निर्माण करेंगे. कर्क राशि में बुद्धि के देवता (बुध), ज्ञान और भाग्य के देवता (गुरु) तथा धन-ऐश्वर्य के दाता (शुक्र) का यह त्रिकोणीय मिलन कई राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का नया सवेरा लेकर आएगा. साथ ही, कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति से सरस्वती योग का निर्माण भी होगा. इस त्रिग्रही महासंयोग से कुछ राशियों को बंपर लाभ होने जा रहा है.

वृषभ राशि (Taurus) आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स (बुध के प्रभाव से) की जमकर तारीफ होगी, जिससे आपके प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे. छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, कला, लेखन या डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी डील या राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिल सकती है.

कर्क राशि (Cancer) बुध के प्रभाव से आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होगी. गुरु और शुक्र का साथ मिलने से आपके मान-सम्मान, सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में भारी बढ़ोतरी होगी. यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह इस दौरान तेजी से पूरा होगा. साझेदारी के कामों में बड़ी सफलता मिलेगी.

कन्या राशि (Virgo) आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए स्वर्णिम साबित हो सकता है. आय के एक से अधिक नए स्रोत खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी होगी. पूर्व में किए गए किसी बड़े निवेश का अब आपको छप्परफाड़ मुनाफा मिल सकता है. बड़े भाई-बहनों और उच्च अधिकारियों से मनमुताबिक सहयोग मिलेगा, जिससे आपके करियर को एक नई उड़ान मिलेगी.

मीन राशि (Pisces) विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद भाग्यशाली रहेगा. उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. बुध और गुरु की जुगलबंदी से आपको ऊंचाइयां प्राप्त होंगी. संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जो परिवार में खुशियां लाएगी. इसके अलावा, लॉटरी, शेयर मार्केट या सट्टे से जुड़े जातकों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे