23 साल बडे़ अरबाज संग शादी पर शूरा ने तोड़ी चुप्पी, हेटर्स को दिया जवाब

राष्ट्रीय समाचार

23 साल बडे़ अरबाज संग शादी पर शूरा ने तोड़ी चुप्पी, हेटर्स को दिया जवाब

15 जून 2026 को 12:04 pm बजे
23 साल बडे़ अरबाज संग शादी पर शूरा ने तोड़ी चुप्पी, हेटर्स को दिया जवाब

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल के घर में एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है, जिससे दोनों की खुशियां सातवें आसमान पर हैं.  (Photo: Instagram/@sshurakhan)  

हालांकि, अपनी शादी के वक्त से ही यह कपल उम्र के बड़े फासले को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहता है, क्योंकि अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा से उम्र में करीब 23 साल बड़े हैं. अब तक इस ट्रोलिंग पर चुप्पी साधे रहने वाली शूरा खान ने आखिरकार अपनी खामोशी तोड़ी है. (Photo: Instagram/@sshurakhan)  

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार 'आस्क मी अ क्वेश्चन' (Ask me a question) सेशन रखा, जहां उन्होंने अरबाज को 'बूढ़ा' कहने वाले ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के साथ-साथ अपनी बेटी के नामकरण को लेकर भी कई दिलचस्प खुलासे किए हैं.(Photo: Instagram/@sshurakhan)

शूरा खान से इस चैट सेशन के दौरान एक यूजर ने बेहद अजीब और सीधा सवाल पूछ लिया. यूजर ने लिखा, "क्या आप एक बूढ़े आदमी (Old Man) के साथ खुश हैं?' इस पर शूरा ने बिना गुस्सा हुए बेहद शानदार और तीखा जवाब दिया. उन्होंने ट्रोलर की क्लास लगाते हुए लिखा, 'क्या आप गंभीर हैं? वह कोई बूढ़े आदमी नहीं हैं, बल्कि वह एक लिमिटेड-एडिशन विंटेज मॉडल (Limited-edition vintage model) हैं.' (Photo: Instagram/@sshurakhan)

शूरा खान और अरबाज खान हाल ही में माता-पिता बने हैं, ऐसे में फैंस उनकी बेटी के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक दिखे. एक फैन ने शूरा से पूछा, 'आपकी बेटी का नाम किसने रखा है?' इस सवाल का जवाब देते हुए शूरा ने बताया कि उनकी लाडली का नाम 'सलीम अंकल (अरबाज के पापा) ने रखा है.' (Photo: Instagram/@sshurakhan)

इस बातचीत के दौरान एक यूजर ने दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत से जुड़ा एक बड़ा ही दिलचस्प सवाल पूछा. यूजर का सवाल था, 'ऐसी क्या वजह थी जिसके चलते आपने अरबाज के साथ पहली डेट के लिए हां कहा था?'  (Photo: Instagram/@sshurakhan)

इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि यह सब एक शर्त (Bet) के कारण शुरू हुआ था. शूरा ने लिखा, 'दरअसल मैं उनसे एक शर्त हार गई थी, जिसके बदले मुझे उन्हें डिनर पर ट्रीट देनी पड़ी थी.' (Photo: Instagram/@sshurakhan)

जब शूरा से उनके एक चाहने वाले ने पूछा कि 'आपकी शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही है? तो शूरा ने बेहद सादगी और कम शब्दों में अपनी खुशी बयां कर दी. उन्होंने बिना किसी लंबी-चौड़ी बात के सिर्फ एक शब्द में इसका जवाब देते हुए लिखा, 'मस्त'. (Photo: Instagram/@sshurakhan)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे