राम कपूर ने पार की हदें, 25 साल छोटे इंफ्लुएंसर को किया Kiss

राष्ट्रीय समाचार

राम कपूर ने पार की हदें, 25 साल छोटे इंफ्लुएंसर को किया Kiss

01 जुलाई 2026 को 09:40 am बजे
राम कपूर ने पार की हदें, 25 साल छोटे इंफ्लुएंसर को किया Kiss

टीवी के सुपरस्टार राम कपूर इन दिनों एकता कपूर के लॉक अप में बंद हैं. शो में राम अपने गेम से ज्यादा बोल्ड स्टेटमेंट्स और बिहेवियर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. शादी में चीटिंग को नॉर्मल बताने के बाद अब राम ने इंफ्लुएंसर वरुण यादव उर्फ लैला को KISS करके हर किसी को हैरान कर दिया. राम को इस हरकत पर ट्रोल भी किया जा रहा है.

लॉक अप के बीते एपिसोड में कुछ कंटेस्टेंट्स गार्डन एरिया में बैठकर चिल कर रहे थे. तभी राम अपने साथ बैठे लैला को बांहों में लेकर गाल पर Kiss करने लगे. लेकिन राम यहीं तक नहीं रुके. उन्होंने लैला को लिपलॉक भी किया. अब राम ने लैला को लिप-टू-लिप Kiss किया या फिर लिपलॉक करने की एक्टिंग की ये कहना मुश्किल है, क्योंकि कैमरे पर देखकर ऐसा ही लग रहा है कि राम ने लैला को प्रॉपर लिप Kiss किया है.

राम कपूर का यह अवतार देखकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हैरान रह गईं. उनका हैरानी से मुंह खुला रह गया.

सोशल मीडिया पर भी राम और लैला का Kiss वायरल हो गया है. 52 साल के राम कपूर को इतने बड़े शो में इस तरह की हरकत करता देख लोग भड़क रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर को काफी ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- इसे हदें पार करना कहते हैं. टीआरपी के लिए कुछ भी करोगे. शर्मनाक. दूसरे ने लिखा- ये क्या बकवास है.

बता दें कि इससे पहले राम कपूर शादी में चीटिंग को जस्टिफाई करते दिखे थे. उन्होंने कहा था कि इंसान को अपने रिश्ते को फिर से बनाने को कोशिश करनी चाहिए. राम ने तर्क देते हुए कहा कि अगर कोई कपल एक-दूसरे से सच्चा प्यार करता है तो रिश्ते में कुछ भी डील ब्रेकर नहीं होता. राम को उनकी इस स्टेटमेंट के लिए भी ट्रोल किया गया. अब वो गेम में आगे क्या करते हैं ये देखने वाली बात होगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे