2 बच्चों के पिता के प्यार में थी एक्ट्रेस, शादी से पहले टूटा रिश्ता?

मनोरंजन

2 बच्चों के पिता के प्यार में थी एक्ट्रेस, शादी से पहले टूटा रिश्ता?

20 जून 2026 को 08:20 am बजे
2 बच्चों के पिता के प्यार में थी एक्ट्रेस, शादी से पहले टूटा रिश्ता?

मृणाल ठाकुर और धनुष का रिलेशन एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले कुछ महीनों से इनके रोमांस की चर्चा थी. फरवरी में कहा गया कि दोनों शादी करने वाले हैं. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. पर अब खबरें आ रही हैं कि मृणाल और धनुष ने अपनी राहें अलग कर ली हैं. जानते हैं कि इनके ब्रेकअप की क्या वजह है.

मृणाल-धनुष का हुआ ब्रेकअप? मृणाल ठाकुर और धनुष का ब्रेकअप चर्चा में आ गया है. फिल्मफेयर में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि मृणाल और धनुष ने अलग होने का फैसला किया है. हालांकि ब्रेकअप के पीछे का सटीक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है.

कई महीनों से धनुष और मृणाल के रिश्ते की अफवाहें चल रही थीं. भले ही दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस अटकलों पर कोई बात नहीं की, उनके साथ दिखने और इंडस्ट्री इवेंट्स पर हुई बातचीत ने अकसर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा.

इस साल की शुरुआत में जब धनुष फिल्म "सन ऑफ सरदार 2" की प्रीमियर में शामिल हुए, जिसमें मृणाल ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, तब भी इनके रोमांस की अफवाहों को और तेजी मिली. इवेंट में उनकी मौजूदगी को कई लोगों ने सपोर्ट के रूप में देखा और डेटिंग अफवाहों को और हवा मिली. लगातार हो रही चर्चा के बावजूद दोनों स्टार्स ने अपनी निजी जिंदगी को निजी रखा. धनुष या मृणाल ने कभी ऑफिशियली किसी रिश्ते को कंफर्म नहीं किया.

धनुष ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लो प्रोफाइल बनाए रखा है. शादी के 18 साल बाद 2022 में धनुष ने अपनी वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद उन्होंने या ऐश्वर्या ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा. निजी जिंदगी को मुद्दा बनाने के बजाए उन्होंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया.

दूसरी ओर  मृणाल ठाकुर ने "सीता रामम", "हाय नन्ना" और "द फैमिली स्टार" जैसी फिल्मों के जरिए अपना एक मजबूत फैनबेस बनाया. इस साल उन्हें तीन फिल्मों "दो दीवाने सहर में", "डकैत: अ लव स्टोरी" और "है जवानी तो इश्क होना है" में देखा गया. उनकी अपकमिंग फिल्म "पूजा मेरी जान" और "राका" हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे