3 दिन में ₹11000 सस्ती चांदी, बाजार खुलते ही सोना धड़ाम

राष्ट्रीय समाचार

3 दिन में ₹11000 सस्ती चांदी, बाजार खुलते ही सोना धड़ाम

24 जून 2026 को 10:02 am बजे
3 दिन में ₹11000 सस्ती चांदी, बाजार खुलते ही सोना धड़ाम

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) थम नहीं रही है और रोजाना ये कीमती धातुएं सस्ती होती जा रही हैं. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही गोल्ड-सिल्वर रेट फिसल गए. एक ओर जहां चांदी का वायदा भाव 2.22 लाख रुपये के स्तर पर आ गया, तो वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट गिरते हुए 1.44 लाख रुपये पर आ गया.

ओपनिंग के साथ ही बिखरी चांदी  चांदी की वायदा कीमत बुधवार को कमोडिटी मार्केट ओपन होने के साथ ही फिसल गई. बीते कारोबारी दिन 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी तेज गिरावट के साथ 2,25,834 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी और ये ओपनिंग के साथ ही गिरकर 2,22,010 रुपये प्रति किलो पर आ गई. यानी झटके में 1 Kg Silver Price 3824 रुपये घट गया.

तीन दिन में 11000 रुपये सस्ती इस सप्ताह चांदी की वायदा कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है और इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में अब तक सिल्वर प्राइस 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा कम हो चुका है. दरअसल, बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1 किलो चांदी की कीमत 2,33,185 रुपये थी, जो 11,175 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,010 रुपये रह गई.

चांदी ही नहीं, सोना भी फिसला न सिर्फ चांदी, बल्कि वायदा कारोबार में सोने की कीमत में भी तेज गिरावट देखने को मिली है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो ये खुलने के साथ ही 1.50 फीसदी के आसपास फिसल गई. बीते कारोबारी दिन 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,46,529 रुपये था, जो गिरते गुए 1,44,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. यानी ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal Cheaper) 2306 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हो गई.

इस हफ्ते Gold रेट भी बिखरा अगर इस सप्ताह सोने की कीमतों में आई गिरावट पर गौर करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,203 रुपये पर क्लोज हुआ था और वर्तमान भाव से तुलना करते हुए देखें, तो ये 2980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है.

एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में ही नहीं, बल्कि सोना-चांदी की कीमत घरेलू बाजार में भी हर रोज टूटती हुई नजर आ रही है. दोनों कीमती धातुएं अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से अब काफी सस्ती मिल रही हैं.

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे