अक्षय की वेलकम 3 में हुए 18 बदलाव, एक्टर के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड

मनोरंजन

अक्षय की वेलकम 3 में हुए 18 बदलाव, एक्टर के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड

23 जून 2026 को 06:56 am बजे
अक्षय की वेलकम 3 में हुए 18 बदलाव, एक्टर के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आजतक अपने करियर में ऐसी कोई फिल्म नहीं की, जिससे उनके फैंस को देखने में असहज महसूस हो. वो ज्यादातर फैमिली फ्रेंडली कॉमेडी फिल्में ही बनाते हैं. हालांकि उनकी पिछली फिल्म भूत बंगला में थोड़ी बहुत एडल्ट कॉमेडी का इस्तेमाल जरूर हुआ. मगर उसे एक हद तक टोन्ड-डाउन कर दिया गया था, जिसके बाद वो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई.

अक्षय ने अपने करियर में शायद एक दर्जन से ज्यादा कॉमेडी फिल्में कर डाली हैं. लेकिन अब उनकी नई फिल्म वेलकम टू द जंगल ने उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है, जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी. उनकी फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 18 बदलाव किए हैं, जिसमें डायलॉग्स और बोल्ड-सेंशुअस सीन्स शामिल थे.

फिल्म फिल्म वेलकम टू द जंगल, अक्षय कुमार के करियर की वो कॉमेडी फिल्म बन चुकी है, जिसमें सेंसर बोर्ड द्वारा सबसे ज्यादा बदलाव किए गए. इससे पहले उनकी फिल्म ओह माई गॉड 2 थी, जिसमें 27 कट्स लगाए गए थे. ये एक व्यंग से भरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी जिसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे सितारे थे. फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया गया था, जो बाद में चलकर बॉक्स ऑफिस पर खूब चली.

अक्षय की पिछली फिल्म भूत बंगला में भी 5 कट लगे थे, जिसमें सभी कट्स फिल्म में दिखाए डबल मीनिंग सीन्स पर लगे थे जिसके बाद इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला. हालांकि इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन ने सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद, इसमें और बदलाव किए थे. फिल्म की लंबाई छोटी करने के लिए उन्होंने 63 कट मारे, जिससे इसकी लेंथ 10 मिनट छोटी हुई. अक्षय कुमार की और दो फिल्में- बच्चन पांडे और टॉयलेट एक प्रेम कथा पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी. दोनों ही फिल्मों में 3-3 कट लगाए थे.

वैसे सेंसर बोर्ड ने जो फिल्म वेलकम टू द जंगल में 18 बदलाव किए, उनमें अधिकतर डबल मीनिंग डायलॉग्स और कश्मीर का जिक्र था जिसे पूरी तरह बदला गया. वहीं फिल्म की हीरोइन दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के बिकिनी सीन्स पर कैंची चली, जिसमें क्लोजअप शॉट्स को हटाया गया है. फिल्म की कुल लंबाई 2.44 मिनट बताई गई है. अब देखना है कि क्या इन बदलावों से फिल्म के प्लॉट पर कोई असर पड़ेगा या नहीं. ये फिल्म 26 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है, जिसे अहमद खान ने बनाया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे