'डॉन 3' पर गरमाया विवाद, रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस

मनोरंजन

'डॉन 3' पर गरमाया विवाद, रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस

03 जून 2026 को 09:40 am बजे
'डॉन 3' पर गरमाया विवाद, रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच हुआ आपसी मतभेद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. रणवीर के फिल्म से बाहर होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगाने का ऐलान किया था.  इस बड़े कदम के बाद अब रणवीर ने भी बड़ा एक्शन लेते हुए FWICE को लीगल नोटिस भेज दिया है.

डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को लेकर नई जानकारी सामने आई है. FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) को रणवीर सिंह की तरफ से एक लीगल नोटिस भेजा गया है. FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने खुद इस बात को कंफर्म किया है.

हालांकि, रणवीर सिंह द्वारा FWICE को भेजे गए नोटिस में की गई मांगों का अभी खुलासा नहीं किया गया है. फिल्म बॉडी (FWICE) आज मुंबई में एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. इस कॉन्फ्रेंस में 'डॉन 3' के बैन के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट और रणवीर सिंह के साथ चल रहे विवाद को लेकर जानकारी दी जाएगी.

बता दें कि ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म से बाहर हो गए. ये दावा किया गया कि रणवीर के 'डॉन 3' छोड़ने से फरहान अख्तर को करोड़ों का नुकसान हुआ. फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान भरपाई की मांग की थी, जिसे एक्टर ने नहीं भरा.

इसके बाद फरहान अख्तर की शिकायत पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. पूरी इंडस्ट्री को बोल दिया गया है कि अब रणवीर के साथ काम ना किया जाए. FWICE के इसी फैसले का विरोध करते हुए रणवीर सिंह ने भी अब उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है.

डॉन 3 पिछले कई सालों से अलग-अलग वजहों से टल रही है. रणवीर से पहले इस फिल्म को कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के कारण छोड़ दिया था. फिर खबर आई कि विक्रांत मैसी, जो फिल्म में मेन विलेन बनने वाले थे उन्होंने भी फरहान की फिल्म से किनारा कर लिया. मगर विवाद तब हुआ जब रणवीर सिंह ने अपने कदम पीछे किए. ये विवाद कब थमेगा..ये देखने वाली बात होगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे