अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे, होंगे डिपोर्ट

दुनिया

अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे, होंगे डिपोर्ट

02 जून 2026 को 09:02 am बजे
अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे, होंगे डिपोर्ट

अमेरिकी एजेंसी ने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे लगभग 30 भारतीयों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी का कहना है कि इन सभी लोगों को जल्द ही डिपोर्ट कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि ये भारतीय नागरिक कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे.

एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन सभी भारतीय चालकों के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों के कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस थे. इन लोगों के पास से जो बाइडन प्रशासन के दौरान जारी किए गए रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज मिले हैं जो अब अवैध हैं.

ऑपरेशन में चेकमेट के तहत 52 लोग गिरफ्तार अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 11-15 मई के वीकेंड के दौरान एरिज़ोना के युमा सेक्टर में बॉर्डर पैट्रोल एजेंट्स द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन चेकमेट' के तहत अमेरिका में अवैध रूप से रहने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 36 लोग सेमी-ट्रक  (ट्रेलर ट्रक) चलाते हुए पाए गए. अमेरिकी एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 36 ट्रक ड्राइवरों में से 30 भारतीय हैं, जबकि 6 मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस के नागरिक हैं. उनके पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों के कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस (CDL) थे, जबकि कुछ के पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. ज्यादातर के पास रोजगार प्राधिकरण डॉक्यूमेंट (EAD) थे जो पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन प्रशासन द्वारा जारी किए गए थे, लेकिन अब ये डॉक्यूमेंट अवैध हो चुके हैं. एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों पर संघीय कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है और उन्हें जल्द ही डिपोर्ट किया जाएगा.

पब्लिक सेफ्टी के लिए उठाया कदम एजेंसी का कहना है कि ऑपरेशन चेकमेट का उद्देश्य अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे कमर्शियल मोटर वाहनों का संचालन करने वाले व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आव्रजन कानूनों को लागू करके सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाना है. यूएस बॉर्डर पेट्रोल के यूमा सेक्टर के एक्टिंग चीफ पेट्रोल एजेंट डस्टिन कॉडल ने कहा, 'ऑपरेशन चेकमेट सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाले गैरकानूनी रूप से मौजूद चालकों से समुदायों और सड़कों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.' उन्होंने बताया कि हमारे एजेंट हर दिन गश्त पर रहते हैं, ताकि हम इन व्यक्तियों को रोक सकें और पूरे अमेरिका में सड़कों पर होने वाली और अधिक घातक दुर्घटनाओं को रोक सकें.

ट्रंप प्रशासन ने जारी किया कड़ा आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत परिवहन विभाग ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें अयोग्य विदेशी चालकों को कमर्शियल ट्रक और बस चलाने के लाइसेंस देने पर रोक  लगाने का आदेश जारी किया था. बता दें कि पिछले कई महीनों के दौरान अमेरिका में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है. इन ड्राइवरों पर कमर्शियल वाहन चलाते वक्त लापरवाही बरतने और सड़कों पर घातक दुर्घटनाएं (क्रैश) का कारण बनने के गंभीर आरोप लगे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे