'करो या मरो' के मैच में इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 320 का टारगेट

खेल

'करो या मरो' के मैच में इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 320 का टारगेट

17 जून 2026 को 08:56 am बजे
'करो या मरो' के मैच में इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 320 का टारगेट

India A vs Afghanistan A, 5th Match, Tri Nation A Series in Sri Lanka 2026:  कप्तान तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंडिया-ए ने बुधवार को दांबुला में खेले जा रहे ट्राई-सीरीज वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 319/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

अफगानिस्तान-ए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन धीमी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता का अच्छा संतुलन दिखाया.

इंडिया-ए की शुरुआत तेज रही. ओपनर वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 8 ओवर में 75 रन जोड़ दिए. वैभव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई और कवर ड्राइव के साथ कुछ शानदार शॉट लगाए, जबकि दो छक्के भी जड़े.

हालांकि, 15 साल के वैभव एक बार फिर शॉर्ट गेंद के खिलाफ संघर्ष करते दिखे. तेज गेंदबाज फरीदून दाऊदजई की ऑफ स्टंप से बाहर उठती गेंद को पुल करने की कोशिश में वह आउट हो गए.

दूसरे छोर पर प्रियांश आर्य ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और केवल 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश में वह पॉइंट पर कैच दे बैठे. उनकी 58 रनों की पारी के बाद इंडिया-ए की रन गति थोड़ी धीमी पड़ गई.

इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन धीमी होती पिच पर बड़े शॉट लगाना आसान नहीं था. गायकवाड़ 30 रन बनाकर आउट हुए.

तिलक वर्मा ने 67 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि कुमार कुशाग्र ने 60 गेंदों में फिफ्टी लगाई. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 104 रनों की अहम साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

कुशाग्र 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक भी 56 रन की पारी के बाद पवेलियन लौटे. आखिरी ओवरों में विप्रज निगम ने तेज रन जुटाकर भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचाया.

अंत में इंडिया-ए ने 50 ओवर में 319/9 रन बनाए और अफगानिस्तान-ए के सामने 320 रनों का लक्ष्य रखा.

वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीरीज में अब तक चार पारियों में 117 रन बनाए हैं. 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने 14 रन बनाए, जबकि 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ 44 रनों की पारी खेली. 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ वह 21 रन बना सके. वहीं आज अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, लेकिन फरीदून दाऊदजई की गेंद पर आउट हो गए.

भारत ए की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर.

अफगानिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, फैसल खान अहमदजई और फरीदून दाऊदजई.

वैसे भारत ए टीम को यह मुकाबला 21 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में ही जीतना होगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे