केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी के लिए देश भर से 33 IPS अधिकारियों का चयन, देखें पूरी लिस्ट

मनोरंजन

केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी के लिए देश भर से 33 IPS अधिकारियों का चयन, देखें पूरी लिस्ट

14 जून 2026 को 04:37 am बजे
केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी के लिए देश भर से 33 IPS अधिकारियों का चयन, देखें पूरी लिस्ट
केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी के लिए देश भर से 33 IPS अधिकारियों का चयन, देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 33 वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र में डीजी (डायरेक्टर जनरल) और डीजी के बराबर स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इन अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी है. ये अधिकारी अलग-अलग राज्यों और कैडर से हैं और लंबे समय से पुलिस सेवा में काम कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश कैडर के राजीव कृष्ण का चयन

मंजूरी पाने वाले अधिकारियों में ओडिशा कैडर के सुधांशु सारंगी, उत्तर प्रदेश कैडर के राजीव कृष्ण, AGMUT कैडर के आनंद मोहन, डेविड लालरिनसांगा, देवेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार, सतीश श्रीरामाजी खंडारे और शिव दर्शन सिंह शामिल हैं.

बिहार कैडर से चुने गए जग मोहन

इसके अलावा असम-मेघालय कैडर के एवाईवी कृष्णा और मुन्ना प्रसाद गुप्ता, बिहार कैडर के जग मोहन, पंकज कुमार दाराद, आर. मलारविझी और सुशील मान सिंह खोपड़े, हिमाचल प्रदेश कैडर के सतिंदर पाल सिंह और वेणुगोपाल एन. को भी मंजूरी मिली है.

महाराष्ट्र कैडर के नवल बजाज का चुनाव

हरियाणा कैडर के संदीप खिरवार, झारखंड कैडर के संजय ए. लाठकर, महाराष्ट्र कैडर के नवल बजाज, मध्य प्रदेश कैडर की मीनाक्षी शर्मा और योगेश देशमुख, ओडिशा कैडर के पद्माकर एस. रानीपसे, पंजाब कैडर के अमित प्रसाद और कपिल देव भी सूची में शामिल हैं.

राजस्थान कैडर के एमएन दिनेश का चयन

राजस्थान कैडर के एमएन दिनेश और बीजू जॉर्ज जोसेफ, सिक्किम कैडर के विनीत विनायक, त्रिपुरा कैडर के पुनीत रस्तोगी, उत्तराखंड कैडर के दीपम सेठ तथा उत्तर प्रदेश कैडर के अमरेंद्र कुमार सेंगर, अनुपम कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार सिंह और विजय भाटिया को भी केंद्र में वरिष्ठ पदों के लिए चुना गया है.

1990 से 1995 बैच के हैं ये अधिकारी

ये सभी अधिकारी 1990 से 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद इन अधिकारियों को केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने का रास्ता साफ हो गया है. बता दें, केंद्र सरकार में डीजी और समकक्ष स्तर के पदों पर नियुक्ति को पुलिस सर्विस में बेहद अहम माना जाता है. इन अफसरों को भविष्य में राष्ट्रीय जांच एजेंसियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, खुफिया संगठनों और दूसरे अहम सुरक्षा संस्थानों में कमान दी जा सकती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे