शाहरुख को हुए 34 साल, 'बादशाह' गाने पर किया धांसू डांस, Video

राष्ट्रीय समाचार

शाहरुख को हुए 34 साल, 'बादशाह' गाने पर किया धांसू डांस, Video

25 जून 2026 को 09:47 am बजे
शाहरुख को हुए 34 साल, 'बादशाह' गाने पर किया धांसू डांस, Video

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आज से 34 साल पहले हिंदी सिनेमा में अपना पहला कदम रखा था. 25 जून, साल 1992 को फिल्म दीवाना से उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की. इतने सालों में शाहरुख ने कई बड़ी हिट-सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर फिल्में दे डाली हैं, जिसके दम पर वो आज इंडस्ट्री के 'किंग' बन चुके हैं. उनके फैंस आज इस खास दिन को धूमधाम से सेलिब्रेट करने वाले हैं.

बॉलीवुड में इतने सालों से काम कर रहे शाहरुख इन दिनों अपनी नई फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं. इसकी शूटिंग अब खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है. इस बीच एक्टर को मुंबई में स्पॉट किया गया. 24 जून की शाम, जब शाहरुख इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे करने वाले थे, वो एक जश्न में शामिल हुए जहां उन्होंने अपनी प्रेजेंस से लोगों को इंप्रेस किया.

[Latest]: Grand entry of King Shah Rukh Khan at an event in Mumbai 😍🎉@iamsrk#ShahRukhKhan #SRK #TeamShahRukhKhan #King #34YearsOfKingSRKsRule pic.twitter.com/MGV1nJSyF0

इवेंट की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें हम शाहरुख को अपने सुपरहिट गानों पर नाचते देख सकते हैं. सुपरस्टार ने अपनी फिल्म बादशाह के टाइटल ट्रैक 'बादशाह ओह बादशाह' पर एंट्री मारी. फिर उन्होंने अपने कई हिट गाने- 'चांद तारे तोड़ लाऊं' और 'ओम शांति ओम' पर डांस किया.

[Latest]: Our super energetic King Shah Rukh Khan at an event in Mumbai 😍 @iamsrk#ShahRukhKhan #SRK #King #TeamShahRukhKhan pic.twitter.com/ZRs8Obxovg

इस इवेंट में शाहरुख को कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर के साथ देखा गया. सुपरस्टार ने दोनों के साथ बैकस्टेज फोटो क्लिक कराए. इवेंट में शाहरुख खान का लुक भी बेहद स्टाइलिश दिखा. फैंस उनके वीडियो देखकर काफी खुश हुए, वो कह रहे हैं कि इंडस्ट्री में इतने सालों तक छाने के बाद भी उनका चार्म जरा भी फीका नहीं पड़ा है.

[Pics]: King Shah Rukh Khan at an event in Mumbai 😍 @iamsrk#ShahRukhKhan #SRK #TeamShahRukhKhan #King pic.twitter.com/h0MjZWGdy6

शाहरुख खान की नई फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होनी है. इस फिल्म का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इसे सुपरस्टार का कभी ना देखा गया अंदाज बता रहे हैं, जिसे देखने के लिए फैंस की बेसब्री देखी जा रही है. इसमें कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स जैसे अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अभय वर्मा, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी शामिल हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे