फंदे पर लटकती म‍िली मह‍िला की लाश, 3 महीने पहले की थी लव मैर‍िज; पत‍ि फरार

राष्ट्रीय समाचार

फंदे पर लटकती म‍िली मह‍िला की लाश, 3 महीने पहले की थी लव मैर‍िज; पत‍ि फरार

30 जून 2026 को 07:31 am बजे
फंदे पर लटकती म‍िली मह‍िला की लाश, 3 महीने पहले की थी लव मैर‍िज; पत‍ि फरार
फंदे पर लटकती म‍िली मह‍िला की लाश, 3 महीने पहले की थी लव मैर‍िज; पत‍ि फरार 
नालंदा में नवविवाहिता की लाश कमरे में फंदे से लटकते हुए मिली. (Photo- NDTV)

नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के शिव स्थान मोहल्ले में 18 साल की नवविवाहिता की लाश कमरे में फंदे से लटकते हुए म‍िली. पति फरार हो गया, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है. मह‍िला के परिजनों ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले पूनम ने सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव निवासी विक्रम कुमार से प्रेम विवाह किया था. विक्रम ई-रिक्शा चलाता है. शादी के बाद दोनों राजगीर स्थित पूनम के मायके में रह रहे थे, जहां विक्रम भी रहकर ई-रिक्शा चलाता था. 

पति का फोन स्विच ऑफ

पूनम के बहनोई अजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया. इसके बाद सभी अपने-अपने काम में लग गए. कुछ देर बाद जब कमरे में देखा गया तो पूनम का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसका पति घर से फरार था. उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला. 

दहेज मांगने का आरोप 

परिजनों का आरोप है कि विक्रम शादी के बाद से दहेज की मांग कर रहा था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. उनका कहना है कि विक्रम ने पहले पूनम की हत्या की और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. 

पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर ली 

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुलिस को फंदे से लटककर आत्महत्या की सूचना मिली थी. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.  परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा. 

यह भी पढ़ें: बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं तेज बारिश तो कहीं 38°C के पार तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Nalanda, Dead Body Hanging, Love Marriage, Bihar News Dowry Death 2026
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।