गजकेसरी के बाद गजलक्ष्मी योग! 4 जुलाई तक ये 4 राशि वाले रहेंगे अमीर

स्वास्थ्य

गजकेसरी के बाद गजलक्ष्मी योग! 4 जुलाई तक ये 4 राशि वाले रहेंगे अमीर

10 जून 2026 को 08:48 pm बजे
गजकेसरी के बाद गजलक्ष्मी योग! 4 जुलाई तक ये 4 राशि वाले रहेंगे अमीर

जून के पहले सप्ताह गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हुआ था. फिर 8 जून को शुक्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया और गुरु-शुक्र की युति से यहां गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ. यह संयोग 4 जुलाई तक बना रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजलक्ष्मी राजयोग धन, समृद्धि और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देता है. ज्योतिषविदों ने बताया है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशि के जातकों को खूब लाभान्वित करेगा.

मेष राशि: करियर और आय में लाभ मेष राशि के जातकों के लिए यह योग करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना गया है. नौकरी और पेशेवर जीवन में सफलता के अवसर मिल सकते हैं. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और कमाई के नए स्रोत भी बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है. आपको धन की आसानी से प्राप्ति भी होगी.

वृषभ राशि: अचानक धन लाभ के संकेत वृषभ राशि के लोगों को अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. पहले से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. किसी निवेश या पुराने लेन-देन से भी लाभ मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक मामलों में राहत महसूस हो सकती है. रोग-बीमारियों से भी इस दौरान आपको राहत मिलने वाली है.

कर्क राशि: भाग्य देगा साथ कर्क राशि में ही गुरु और शुक्र की युति बनने जा रही है. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. धन अर्जित करने के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. भाग्य का सहयोग कई कार्यों को आसान बना सकता है.

वृश्चिक राशि: कई दिशाओं से मिल सकते हैं अवसर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी बताया गया है. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है. आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे