बांदा में आसमान से बरस रही 'आग', पारा फिर 42 डिग्री के पार

खेल

बांदा में आसमान से बरस रही 'आग', पारा फिर 42 डिग्री के पार

23 जून 2026 को 09:22 am बजे
बांदा में आसमान से बरस रही 'आग', पारा फिर 42 डिग्री के पार

बुंदेलखंड की धरती एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है. तापमान इतना बढ़ रहा है कि जैसे सूरज ने अपनी सारी तपिश धरती पर उतार दी हो. देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल यूपी के बांदा जिले में आखिर इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है? यह जांच करने के लिए यूपी शासन ने 6 वैज्ञानिकों की टीम जमीन पर उतारी है. इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए हीटवेव प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलन का प्रभावी मॉडल तैयार करेगा, जिससे बांदा में प्रचंड गर्मी को कंट्रोल किया जा सके.

यूपी के बांदा में जून में भीषण गर्मी का कहर जारी है. 42 डिग्री के पार तापमान के साथ बांदा सोमवार को एक बार फिर देश का सबसे गर्म जिला रहा. इस चिलचिलाती गर्मी में पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है. दोपहर के समय सड़कों पर एकदम सन्नाटा पसर रहा है. लोग घर से बाहर निकलने से पहले एक बार सोचने को मजबूर हैं, जरूरत या मजबूरी में आवाजाही करने वाले लोग पूरे शरीर को कवर करके निकल रहे हैं.

वहीं, जिला प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाओं के दुरुस्त करने का दावा किया है. DM का कहना है कि हमारी टीम एक्टिव है, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कूलिंग सेंटर के साथ ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है. साथ ही एक्सपर्ट ये जांच कर रहे हैं कि आखिर लगातार गर्मी क्यों बढ़ रही है. बता दें कि मौसम विभाग ने बीते दिनों बांदा को पूरे विश्व मे सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया था, जब तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया था.

बांदा के डीएम ने शासन से इतनी भीषण गर्मी की जांच के लिए एक्सपर्ट की मांग की थी जो बांदा पहुंचकर जिले की भौगोलिक स्थिति, भूजल स्तर की जांच, नदियों सहित पेड़ पौधों की भी जांच कर रहे हैं. वहीं, इस गर्मी की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसमें डायरिया, बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज देखने को मिल रहे हैं. डॉक्टर्स गर्मी से सावधान और बचाव की सलाह दे रहे हैं.

जिले के डीएम अमित आसेरी ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि इन दिनों फिर बांदा का तापमान बढ़ रहा है. हमने अस्पतालों को एक्टिव किया है, कूलिंग सेंटर बनाए हैं, साथ ही आवाजाही वाले स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की है. पशु-पक्षियों की भी जरूरी व्यवस्था आम जनता के साथ मिलकर की गई है. हम गर्मी की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं. आखिर क्यों गर्मी बढ़ रही है. वैज्ञानिकों की टीम की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मी कम करने की दिशा में काम किया जाएगा.

गर्म क्यों हो रहा बांदा? वजह तलाशने मैदान में उतरे वैज्ञानिक, प्रशासन बनाएगा एक्शन प्लान

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह सामान्य गर्मी नहीं है. इसके कई कारण हो सकते हैं.

इसके अलावा बुंदेलखंड में जंगलों की कटाई, सूखा और शहरी गर्मी (अर्बन हीट आइलैंड) भी गर्मी बढ़ा रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे