गलत दिशा में तो नहीं रखा फ्रिज? जानें शुभ रंग, 4 नियम बढ़ाएंगे धन-दौलत!

राजनीति

गलत दिशा में तो नहीं रखा फ्रिज? जानें शुभ रंग, 4 नियम बढ़ाएंगे धन-दौलत!

17 जून 2026 को 12:47 pm बजे
गलत दिशा में तो नहीं रखा फ्रिज? जानें शुभ रंग, 4 नियम बढ़ाएंगे धन-दौलत!

Vastu for Fridge: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर में रखी हर वस्तु की अपनी एक ऊर्जा होती है, जो हमारे जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालती है. आधुनिक रसोई का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण फ्रिज है. चूंकि फ्रिज भोजन को सुरक्षित रखने और ठंडक देने का काम करता है, इसलिए इसे घर में सही दिशा और सही स्थान पर रखना बहुत जरूरी है. वास्तु के अनुसार फ्रिज को सही जगह रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे बरकत आती है.

फ्रिज रखने की सही दिशा वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व है. फ्रिज को रखने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा मानी गई है. इस दिशा में फ्रिज रखने से घर में स्थिरता आती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बना रहता है.  यदि किसी वजह से आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में फ्रिज नहीं रख सकते, तो पश्चिम (West) दिशा को दूसरा बेहतर विकल्प माना जाता है.  इसके अलावा, आप इसे दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में भी रख सकते हैं; चूंकि फ्रिज में शीतलता होती है और यह क्षेत्र अग्नि का है, इसलिए यहां फ्रिज रखने से कोई बड़ा वास्तु दोष नहीं होता.

इन दिशाओं से रखें परहेज वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर-पूर्व (North-East) यानी ईशान कोण में फ्रिज कभी नहीं रखना चाहिए.  इस दिशा को जल का स्थान और  बेहद पवित्र माना जाता है, इसलिए यहां फ्रिज जैसे भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर की शांति प्रभावित हो सकती है.

फ्रिज का रंग कैसा हो? वास्तु के दृष्टिकोण से फ्रिज का रंग भी अहम भूमिका निभाता है.

हल्के और शांत रंग: सफेद, क्रीम या हल्के भूरे रंग के फ्रिज वास्तु के लिए सबसे शुभ माने जाते हैं, क्योंकि ये रंग शांति और शीतलता का प्रतीक हैं.

मॉडर्न लुक: आजकल चलन में मौजूद ग्रे या सिल्वर (धात्विक) रंग के फ्रिज भी वास्तु के अनुकूल माने जाते हैं.

भड़कीले रंगों से बचाव: लाल, गहरा काला या बहुत अधिक भड़कीले रंगों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये रसोई के अग्नि तत्व को असंतुलित कर सकते हैं.

फ्रिज को हमेशा साफ-सुथरा रखें, क्योंकि गंदगी नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होती है.

फ्रिज के अंदर बासी, सड़ा हुआ या पुराना भोजन कभी न रखें.

फ्रिज को दीवार से बिल्कुल चिपका कर न रखें, उसके पीछे थोड़ी जगह जरूर छोड़ें ताकि ऊर्जा का प्रवाह बना रहे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे