4 साल में टूटी शादी, दर्द में एक्ट्रेस, कैसे खुद को संभाला?

मनोरंजन

4 साल में टूटी शादी, दर्द में एक्ट्रेस, कैसे खुद को संभाला?

24 जून 2026 को 09:31 am बजे
4 साल में टूटी शादी, दर्द में एक्ट्रेस, कैसे खुद को संभाला?

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय का पति सूरज नांबियार संग कुछ समय पहले तलाक हो गया है. मौनी और सूरज ने आपसी सहमति से शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला लिया. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक तलाक की वजह नहीं बताई है. लेकिन तलाक के कुछ दिन बाद मौनी ने अब रिश्ते में धोखाधड़ी और हार्ट ब्रेक पर बात की है.

मौनी ने बताया कि अगर कोई उनका दिल दुखाता है तो वो उसे माफ कर देती हैं, लेकिन कभी उस दर्द को भूल नहीं पातीं. प्रेस फ्री जर्नल संग बातचीत में मौनी रॉय ने बिना किसी का नाम लिए कहा- मैं बचपन में बहुत आसानी से लोगों को माफ कर देती थी और आज भी करती हूं, लेकिन मैं उन बातों को भूल नहीं पाती थी. अब, अपनी पर्सनल और स्पिरिचुअल जर्नी के बाद मुझे लगता है कि बस माफ कर देना ही सही है. भगवान अपने आप सब भुला देता है.

मौनी से आगे पूछा गया कि क्या अब वो दिल में कड़वाहट या शिकवा-शिकायत रखना पसंद नहीं करतीं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा- अगर आप उस बात को जाने नहीं देंगे, तो सबसे ज्यादा दर्द आपको ही होगा. कभी-कभी, जिस इंसान ने आपको ठेस पहुंचाई है, वो तो इस बारे में सोच भी नहीं रहा होता. चाहे उसने आपको कितना ही बड़ा दर्द क्यों न दिया हो.

मौनी ने आगे यह भी बताया कि उन्हें मेडिटेशन, चैंटिंग और स्पिरिचुअल प्रैक्टिस से काफी फायदा हुआ है. सभी को माफ करने की बात पर एक्ट्रेस ने यह भी क्लियर किया कि उनका मतलब यह नहीं है कि हर कोई आपकी काइंडनेस का फायदा उठाए. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस बोलीं- कुछ ऐसे दुष्ट लोग होते हैं जो आपको ठेस पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. मैं उस इंसान को दुष्ट नहीं कह रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन लोगों की क्वालिटीज ही दुष्ट होती हैं.

मौनी ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि तलाक से उन्हें तकलीफ पहुंची है. उनका इशारा सूरज की तरफ हो सकता है. हालांकि, अब सच क्या है ये तो वहीं बता सकती हैं.

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद कपल ने साल 2022 में ग्रैंड वेडिंग की थी. कपल की शादी इंटीमेट तरीके से हुई थी. शादी में सिर्फ दोनों के परिवारवाले, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. मगर शादी के 4 साल बाद 2026 में वो तलाक लेकर अलग हो गए. दोनों अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन कर रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे