मंगल का कृतिका नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

राष्ट्रीय समाचार

मंगल का कृतिका नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

13 जून 2026 को 07:00 am बजे
मंगल का कृतिका नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 जून 2026 को मंगल ग्रह सूर्य के कृतिका नक्षत्र में कदम रखेंगे. मंगल और सूर्य दोनों ही ग्रह ऊर्जा और साहस के प्रतीक हैं.मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 जुलाई तक रहेगा. इस दौरान मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के करियर और आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इन राशियों की चमकेगी किस्मतमेष: नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरी मेहनत और आत्मविश्वास से पूरा करेंगे.बिजनेस में भी मुनाफा होगा.

सिंह: आपके काम की सराहना होगी.ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा और बॉस या सीनियर आपसे खुश रहेंगे.लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है.

वृश्चिक: आपके रुके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे.व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.

मीन: नौकरी और बिजनेस में स्थिरता आएगी.आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा.सही समय पर सही फैसले लेने से आपको बड़ा फायदा होगा.

क्या उपाय करें? मंगल की अच्छी ऊर्जा पाने और करियर की बाधाओं को दूर करने के लिए ये उपाय अपनाएं:

हनुमान जी की पूजा: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.इससे मन शांत रहेगा. साहस बढ़ेगा.

दान करें: गरीबों को लाल मसूर की दाल, गुड़ या तांबे की कोई वस्तु दान करना शुभ माना जाता है.

गुस्से पर काबू रखें: मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है, इसलिए इस दौरान बिना वजह गुस्से या लड़ाई-झगड़े से बचें.सोच-समझकर ही कोई भी बड़ा फैसला लें.

अच्छी दिनचर्या: अपनी सेहत का ध्यान रखें.समय पर खाना खाएं और योग-व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे