ब‍िहार: पुल‍िस पर पिस्टल तानने वाले युवक के एनकाउंटर पर बवाल, थानाध‍िकारी सह‍ित 5 पुल‍िसकर्मी सस्‍पेंड

राष्ट्रीय समाचार

ब‍िहार: पुल‍िस पर पिस्टल तानने वाले युवक के एनकाउंटर पर बवाल, थानाध‍िकारी सह‍ित 5 पुल‍िसकर्मी सस्‍पेंड

18 जून 2026 को 12:22 pm बजे
ब‍िहार: पुल‍िस पर पिस्टल तानने वाले युवक के एनकाउंटर पर बवाल, थानाध‍िकारी सह‍ित 5 पुल‍िसकर्मी सस्‍पेंड
युवक ने पुलिस पर पिस्टल तान दिया था. (साेशल मीडिया)
  • भोजपुर जिले में पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले युवक के एनकाउंटर के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया
  • ग्रामीणों ने बक्सर फोर लेन जाम कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की
  • पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बलौटी गांव में पुल‍िस पर पिस्टल तानने वाले युवक भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर भारी बवाल हो रहा है. पुसिस कार्रवाई के विरोध में भड़के ग्रामीणों ने आज, गुरुवार को बक्‍सर फोर लेन जाम कर द‍िया और जमकर नारेबाजी की. काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया जिससे फोर लेन मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई. ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. युवक का पुलिस पर पिस्तौल तानने का वीडियो वायरल हो गया था. इसके बाद युवक की पुलिस कार्रवाई में मौत हो गई. इस मामले में बिहार पुलिस के पांच कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. 

पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड   

एसपी ने शाहपुर थाना के थाना प्रभारी राजेश कुमार, 2 एसआई और 2 एएसआई को सस्‍पेंड कर द‍िया. एनकाउंटर के बाद पुलिस की जारी प्रेस विज्ञप्ति में भरत भूषण तिवारी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया था.

एनकाउंटर के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

एनकाउंटर के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

मां बोली- 'बेटे ने कर दिया था आत्मसर्मपण'

भरत भूषण तिवारी की मां ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया है कि उसके बेटे ने पुलिस के समझाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था, और हथियार भी नीचे रख दिया था. इसके बावजूद उसे गोली मारी गई. भरत भूषण तिवारी की मां ने उच्‍च स्‍तरीय जांच करने की मांग की और  कहा कि पुलिस ने उसके बेटे की हत्या कर दी.

क्‍या था पूरा मामला 

भरत त‍िवारी का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर हुआ था, पुल‍िस उसकी जांच करने के ल‍िए घर पहुंची तो उसने पुल‍िस प‍िस्टल तान द‍िया था, और गोली मारने की धमकी देने लगा था. इसका वीड‍ियो वायरल हो गया था. 

पुलिस ने किया एनकाउंटर 

अगले द‍िन बुधवार को पुल‍िस उसे पकड़ने के ल‍िए ब‍िलौटी गांव पहुंची. आरोप है क‍ि युवक ने पुल‍िस पर प‍िस्‍टल तानकर दौड़ा ल‍िया. उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, और फायर‍िंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुल‍िस ने भी फायर‍िंग की, ज‍िसमें उसकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: लद्दाख घूमने के लिए 20 हजार रुपये तक देगी बिहार सरकार, जानें क्या है सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना, कौन उठा सकेगा लाभ

लेखक के बारे में
img
उपेंद्र सिंह
Chief Sub Editor
उपेंद्र स‍िंह मल्‍टीमीड‍िया जर्नल‍िस्‍ट हैं. वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद पिछले 10 साल से पत्र‍कार‍िता कर रहे हैं. उन्होंने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bhojpur, Police Encounter, Police News, Jam
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।