7 साल छोटे पति की गोद में रोमांटिक हुईं नेहा, रोहनप्रीत ने किया KISS

राष्ट्रीय समाचार

7 साल छोटे पति की गोद में रोमांटिक हुईं नेहा, रोहनप्रीत ने किया KISS

06 जून 2026 को 10:00 am बजे
7 साल छोटे पति की गोद में रोमांटिक हुईं नेहा, रोहनप्रीत ने किया KISS

बॉलीवुड की फेमस और सबसे पसंदीदा सिंगर नेहा कक्कड़ आज 6 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. नेहा 38 साल की हो गई हैं. 

नेहा के बर्थडे पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने उनके लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. रोहन ने नेहा संग कई रोमांटिक अनसीन फोटो साझा करके उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.   

रोहन ने अपनी डार्लिंग वाइफ नेहा संग एक बेडरूम फोटो भी शेयर की. नेहा पति की गोद में नजर आ रही हैं. वो रोहन की गोद में लेटे हुए मुस्कुराकर सेल्फी लेती हुई दिखाई दीं, जबकि रोहन अपनी लेडी लव को प्यार से Kiss कर रहे हैं. 

एक दूसरी फोटो में नेहा पति की बांहों में रोमांस करती नजर आ रही हैं. रोहन भी नेहा को प्यार भरी नजरों से निहारते दिखे. दोनों की केमिस्ट्री किसी न्यूली वेड कपल से कम नहीं है. 

नेहा संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए रोहन ने अपनी पत्नी के लिए लविंग पोस्ट भी लिखा है-मेरी क्यूट लिटिल एंजेल को हैप्पी बर्थडे. रब तेरे हिस्से के दुख मुझे दे दे और मेरे हिस्से की खुशियां तुम्हें दे दे. तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूं लाडो. उन्होंने हार्ट और Kiss इमोजी भी बनाई. 

नेहा कक्कड़ ने अपने परिवार संग देर रात अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. 

बर्थडे पार्टी में नेहा पति रोहनप्रीत सिंह संग रोमांटिक होती दिखाई दीं. नेहा पति की बांहों में नजर आईं. दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

अपनी बर्थडे में नेहा ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में सुपर गॉर्जियस लगीं. ग्लोइंग मेकअप में वो किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं. नेहा ने अपने केक संग भी कई पोज दिए. 

परिवार संग मिलकर नेहा ने अपना बर्थडे केक काटा. वो खुशी से चहकती नजर आईं. सिंगर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. फैंस भी कमेंट सेक्शन में उन्हें बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे