वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 के भूकंप से तबाही, हजारों मौतें
वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 के भूकंप से तबाही, हजारों मौतें

Venezuela Earthquake Damage: वेनेजुएला में जबरदस्त भूकंप के बाद अफरा-तफरी और भारी तबाही जैसे हालात
Venezuela Earthquake News: वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने की हेल्थ वर्कर्स से काम पर लौटने की अपील
Venezuela Earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप के बाद इमरजेंसी का ऐलान
Venezuela Earthquake News: भूकंप के बाद पूरे वेनेजुएला में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर पड़ा असर
Venezuela Earthquake Damage: मेक्सिको ने वेनेज़ुएला के साथ जताई एकजुटता
Venezuela Earthquake Today: भूकंप को लेकर चश्मदीदों ने क्या बताया?
Venezuela Earthquake News: भूकंप के बाद आई सुनामी की चेतावनी वापस ली गई
Venezuela Earthquake Updates: भूकंप की वजह से फोन से सिग्नल गायब!
Venezuela Earthquake LIVE: ब्राजील के अमेजन तक भूकंप का असर
Venezuela Earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका
Venezuela Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद सड़कों पर निकले लोग
Venezuela Earthquake LIVE Updates: वेनेजुएला में बैक-टू-बैक आए दो भूकंपों ने देश में जबरदस्त तबाही मचाई है. देश के उत्तरी तट के पास बुधवार को जोरदार भूकंप आया, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं. राजधानी में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो बार धरती हिली. पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, वहीं दूसरा 7.5 तीव्रता का था. यह भूकंप मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में 28 किलोमीटर यानी करीब 17.3 मील दूर आया, जहां देश की कुछ सबसे बड़ी रिफाइनरियां स्थित हैं. भूकंप से पूरे वेनेजुएला में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर असर पड़ा है. देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.5 मापी गई. यह भूकंप 7.2 तीव्रता के एक 'फोरशॉक' यानी मुख्य भूकंप से पहले आने वाला झटके के ठीक 40 सेकंड बाद आया. इसके बाद, डरे हुए लोग अपने परिवार वालों और पालतू जानवरों के साथ इमारतें खाली करके सड़कों पर जमा होते नजर आए.
यूएस सुनामी चेतावनी केंद्रों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है, प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स जैसे इलाकों के लिए खतरनाक लहरों की शुरुआती चेतावनी को रद्द कर दिया.
वेनेजुएला भूकंप से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.
वेनेजुएला की राजधानी में आए भूकंप के बाद तबाही जैसे हालात हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में वेनेजुएला के उत्तरी तट पर एक के बाद एक आए जबरदस्त भूकंप के कारण डरे हुए लोग और गिरी हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: इमारतें ध्वस्त, हर तरफ तबाही, भागते-जान बचाते लोग... वेनेजुएला भूकंप के 5 वीडियो
वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने डॉक्टरों और नर्सों से कहा है कि वे भूकंप में घायल हुए लोगों के इलाज में मदद के लिए स्थानीय अस्पतालों और इमरजेंसी रूम में रिपोर्ट करें.
वेनेज़ुएला के अख़बार 'एल नैशनल' के मुताबिक, देश को संबोधित करते हुए रोड्रिगेज ने कहा, "मैं डॉक्टरों, नर्सों और सभी हेल्थ वर्कर्स से काम पर लौटने की अपील करती हूं, जिससे हम उन लोगों का इलाज कर सकें, जिन्हें अस्पतालों और प्राइवेट हेल्थ सेंटरों के इमरजेंसी रूम में लाया जा रहा है."
रोड्रिगेज ने कहा कि राष्ट्रीय, राज्य और नगरपालिका अधिकारी इस संकट से निपटने के लिए काम कर रहे हैं और देश के सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों में सबसे पहले मदद भेजी जा रही है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें