गुजरात में 76% कम बारिश, गर्मी का सितम जारी, मॉनसून पर आया नया अपडेट

राजनीति

गुजरात में 76% कम बारिश, गर्मी का सितम जारी, मॉनसून पर आया नया अपडेट

23 जून 2026 को 07:35 am बजे
गुजरात में 76% कम बारिश, गर्मी का सितम जारी, मॉनसून पर आया नया अपडेट

इस बार अल नीनो के असर से गुजरात में अभी तक मॉनसून की औपचारिक शुरुआत नहीं हुई है. मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में अब तक औसत से 76 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. राज्य में मॉनसून आने के लिए अभी 3 से 5 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है.

अहमदाबाद मौसम विभाग के डायरेक्टर अशोक कुमार दास ने बताया कि उत्तर गुजरात से सौराष्ट्र होते हुए पश्चिम मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ (निम्न दबाव की रेखा) बनी हुई है. इसी वजह से गुजरात के कई इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हो रही है. लेकिन पूरे राज्य में आधिकारिक मॉनसून घोषित होने के लिए अभी कुछ दिन और लग सकते हैं.

तापमान में कोई खास राहत नहीं राज्य में अभी भी गर्मी का सितम जारी है. बीते दिन अहमदाबाद में सबसे ज्यादा तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है. राजकोट और सुरेन्द्रनगर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है.

गुजरात के किन इलाकों में बारिश की उम्मीद? मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 जून को राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, डांग, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश का अनुमान है.

जबकि 24 और 25 जून को गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, डांग, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश जारी रहने की संभावना है.

औसत से कम बारिश 1 जून से 22 जून तक गुजरात में औसतन 59.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 14.5 मिलीमीटर ही बारिश हुई है. यानी 76 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है. अगर अगले कुछ दिनों में भी मॉनसून नहीं आया तो जून महीने में कुल बारिश की कमी और बढ़ सकती है. किसान इस समय मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. कम बारिश से खरीफ फसल की बुवाई प्रभावित हो सकती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे