दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा मर्डर! नाबालिग की चाकू गोदकर की हत्या

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा मर्डर! नाबालिग की चाकू गोदकर की हत्या

02 जून 2026 को 02:26 am बजे
दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा मर्डर! नाबालिग की चाकू गोदकर की हत्या

गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद अब दिल्ली में भी एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में पांचवां पुस्ता इलाके में एक 17 साल के युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है.

मृतक युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है. इस वारदात को एक दर्जन से ज्यादा लड़कों ने मिलकर अंजाम दिया है. हमलावरों ने नाबालिग अभिषेक को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए.

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अभिषेक के पूरे शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा बार चाकुओं से वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के कारण अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये पूरी घटना 1 जून 2026 की रात की है. न्यू उस्मानपुर पुलिस थाने को रात करीब 10:25 बजे इलाके में चाकूबाजी होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि 17 साल का एक नाबालिग युवक जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था. जांच करने पर उसे मृत पाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से मामले से जुड़े जरूरी सबूत जमा किए.

पुलिस ने इस हत्याकांड में न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में ये पूरी तरह साफ हो गया है कि युवक की मौत चाकू गोदे जाने के कारण ही हुई है.

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की चाकू से रेत दिया गला, मुजफ्फरनगर में ऑनर किलिंग

दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि पुलिस टीम को इस मामले में कुछ बेहद अहम सुराग हाथ लगे हैं. आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचने के लिए पुलिस की कई अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे