जब शैंपू-साबुन नहीं थे तब कैसे बाल साफ करते थे लोग? ये है सीक्रेट

राष्ट्रीय समाचार

जब शैंपू-साबुन नहीं थे तब कैसे बाल साफ करते थे लोग? ये है सीक्रेट

27 जून 2026 को 09:00 am बजे
जब शैंपू-साबुन नहीं थे तब कैसे बाल साफ करते थे लोग? ये है सीक्रेट

Evolution of hair care: आज के समय में बालों और शरीर की सफाई के लिए न जाने कितने तरह के शैंपू और साबुन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब ये चीजें नहीं बनी थीं, तब लोग अपने बाल और बॉडी को कैसे साफ रखते थे? आज से सैकड़ों साल पहले लोगों के पास सफाई के लिए केवल प्रकृति की दी हुई चीजें ही थी. पुराने समय में लोग गंदगी और तेल को हटाने के लिए मिट्टी, पौधों और तेलों का इस्तेमाल करते थे लेकिन समय के साथ यह सफर कैसे बदलता गया, इस बारे जान लीजिए.

प्राचीन समय में लोग बाल धोने के लिए किसी एक चीज पर निर्भर नहीं थे. हिस्ट्री फैक्ट्स के मुताबिक, उस समय लोग बालों में प्राकृतिक तेल और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करना पसंद करते थे जिससे बाल चमकदार और स्वस्थ रहते थे.

प्राचीन मिस्र के लोग बालों को साफ करने के लिए इत्र वाली तेलों और मोम का इस्तेमाल करते थे. वहीं रोम के लोग बालों से गंदगी हटाने के लिए तेल का उपयोग करते थे और फिर एक धातु का औजार इस्तेमाल करते थे जिसे स्ट्रिजिल (strigil) कहते थे. उससे स्किन और बालों की सफाई करते थे.

साबुन के आविष्कार से काफी पहले लोग शरीर को साफ करने के लिए राख और चर्बी के मिक्सचर का इस्तेमाल करते थे. लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने समय में लोग पानी के साथ घर्षण पैदा करने वाली चीजों जैसे रेत और मिट्टी का उपयोग करते थे ताकि त्वचा से पसीना और गंदगी बाहर निकल सके. यह तरीका आज के आधुनिक बॉडी स्क्रब की तरह काम करता था.

दुनिया भर में लोग अलग-अलग पौधों का इस्तेमाल करते थे. स्मिथसोनियन मैगजीन का कहना है, कई संस्कृतियों में साबुन जैसा प्रभाव देने वाले पौधों का उपयोग किया जाता था जो पानी के संपर्क में आने पर झाग पैदा करते थे.

BBC हिस्ट्री के अनुसार, प्राचीन सभ्यताओं में सफाई के लिए प्योर ऑलिव ऑयल का अधिक इस्तेमाल करते थे. लोग शरीर पर तेल मलते थे और फिर उसे खुरच कर साफ कर देते थे. यह तरीका न केवल शरीर को साफ रखता था बल्कि त्वचा को नमी भी देता था.

कुल मिलाकर पुराने समय में सफाई की प्रक्रिया आज की तरह जल्दबाजी वाली नहीं थी, बल्कि यह एक लंबी और प्राकृतिक दिनचर्या का हिस्सा थी जिसमें प्रकृति के साधनों का ही इस्तेमाल किया जाता था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे