कोचिंग के बाहर फायरिंग पर अपने बयान से पलटे खान सर

खेल

कोचिंग के बाहर फायरिंग पर अपने बयान से पलटे खान सर

03 जून 2026 को 08:06 am बजे
कोचिंग के बाहर फायरिंग पर अपने बयान से पलटे खान सर

पटना में बीती रात खान सर की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग मामले में अब नया मोड़ आ गया है. शुरुआती बयान में अपनी कोचिंग के बाहर गोलीबारी का दावा करने वाले खान सर ने बाद में अपने बयान से पलट गए हैं. उन्होंने कहा कि माहौल इतना तनावपूर्ण था कि सही से समझ नहीं आया. साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है.

कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद खान सर ने मीडिया को दिए बयान में कहा था को उनके संस्थान के बाहर गोलीबारी हुई है. हालांकि, पुलिस जांच में फायरिंग की बात सामने न आने पर खान सर ने अब अपना बयान बदल दिया है. उन्होंने कहा कि उस वक्त वहां ऐसा माहौल था कि कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने वही कहा जो गार्ड ने बताया था. खान सर ने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि ये सब नॉर्मल है. हालांकि, दर्ज कराई गई एफआईआर में भी फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया है. उन्होंने पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की अपील की.

दरअसल, खान सर ने मंगलवार देर रात दिए गए बयान में बताया था कि रात करीब 10 बजे ऑनलाइन बैच चल रहे थे. तभी अचानक हमलावरों ने कोचिंग पर हमला बोल दिया. खान सर के अनुसार, घटना के वक्त वो मौके पर मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलाते देखीं. इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, गार्ड का सिर फोड़ दिया गया  है.  खान सर ने पास के कोचिंग संचालक पर अपनी कोचिंग के बाहर फायरिंग करने कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि पास के कोचिंग सेंटर वाले के कहा था कि 2 दिन के अंदर कोचिंग को उड़ा देंगे.

टीचर ने दावा किया है कि हम बहुत कम फीस में बच्चों को पढ़ाते हैं, रिजल्ट देते हैं. ये बचकाना हरकत है.' गार्ड ने स्पष्ट रूप से बताया कि हमलावर कोचिंग वाले लोग हैं. खान सर ने दावा किया कि सभी के चेहरे देख लिए गए हैं और नामजद FIR दर्ज करा दी गई है. उन्होंने यहां तक कहा कि बम भी चलाया गया, लेकिन शुरुआत में लगा कि ये नॉर्मल है.

वहीं, पटना पुलिस ने फायरिंग की किसी भी घटना से इनकार कर दिया है. पुलिस के अनुसार, ये दो कोचिंग संस्थानों के बीच मारपीट की घटना है. FIR में गोलीबारी का कोई आरोप नहीं लगाया गया है.

पटना पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के कहने पर उनके स्टाफ और अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस फायरिंग के आरोप की भी जांच कर रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे