'खेसारी भौजी...' काजल राघवानी को देखकर चिल्लाए फैन्स

खेल

'खेसारी भौजी...' काजल राघवानी को देखकर चिल्लाए फैन्स

09 जून 2026 को 04:10 pm बजे
'खेसारी भौजी...' काजल राघवानी को देखकर चिल्लाए फैन्स

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस किसी से छिपा नहीं है. एक समय था जब शादीशुदा खेसारी, काजल के प्यार में थे. भोजपुरी सिनेमा में दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती थी. काजल भी खेसारी से शादी करने के सपने देख रही थीं. लेकिन फिर उनका ये सपना अधूरा रह गया. अब काजल और खेसारी साथ नहीं हैं. ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा हो गया है.

खेसारी और काजल भले ही एक-दूसरे अलग हो चुके हैं, लेकिन इनके फैन्स आज भी इन्हें बेहद प्यार करते हैं. इसलिए क्रिकेट ग्राउंड में काजल को देखने के बाद फैन्स खेसारी भौजी के नारे लगाने लगे.

वायरल हुआ काजल का रिएक्शन असल में हाल ही काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमयर लीग में निरहुआ की टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं. स्पोर्ट्स वियर में काजल ने जैसे ही मैदान में एंट्री मारी, फैन्स उन्हें देखकर खेसारी भौजी... खेसारी भौजी चिल्लाने लगे. खेसारी भौजी के नारे सुनकर काजल ने स्टेडियम में बैठे फैन्स की ओर देखा और हंस पड़ीं. काजल के एक्सप्रेशन बता रहे थे कि उन्हें खेसारी भौजी कहलाने कोई ऐतराज नहीं है.

सोशल मीडिया पर जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे. एक ने कहा कि खेसारी भौजी सुनकर खुश हो गईं मैडम. दूसरे ने कहा कि इश्क छिपाए नहीं छिपता. कई लोगों ने कहा कि अपनी खूबसूरती पर गुमान मत करो. कुछ ने कहा कि खेसारी भईया का जलवा है.

बता दें कि ब्रेकअप के बाद खेसारी और काजल अकसर इंटरव्यू में एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं. काजल के बाद खेसारी का नाम आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को जिम में अश्लील वर्कआउट वीडियो बनाने के लिए ट्रोल भी किया जाता है. एक्टर अपनी गलती भी मान चुके हैं. खेसारी ने माना कि वो शादीशुदा हैं और उन्हें इस तरह के वीडियो नहीं बनाने चाहिए.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे