इंसान के सिर पर क्यों होते हैं इतने बाल? शॉकिंग है वैज्ञानिक कारण

राष्ट्रीय समाचार

इंसान के सिर पर क्यों होते हैं इतने बाल? शॉकिंग है वैज्ञानिक कारण

25 जून 2026 को 09:00 am बजे
इंसान के सिर पर क्यों होते हैं इतने बाल? शॉकिंग है वैज्ञानिक कारण

इंसान के सिर पर घने बाल होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी आईने में खुद को देखते हुए यह सोचा है कि आखिर कुदरत ने हमारे सिर पर तो इतने घने बाल दे दिए, लेकिन शरीर के बाकी हिस्से पर सिर जैसे घने बाल क्यों नहीं दिए? हालांकि यह सवाल सोचने में तो काफी सिंपल सा लगता है लेकिन इसके पीछे हमारे पूर्वजों की मेहनत छिपी है. वैज्ञानिकों की मानें तो यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि लाखों साल पहले इंसानों द्वारा खुद को जिंदा रखने के लिए की गई एक बहुत बड़ी बायोलॉजिकल सेटिंग है. यदि शरीर पर सिर जैसे घने बाल होते तो शायद लोग आज इस तरह दौड़-भाग नहीं कर पाते.

द साइंटिस्ट के मुताबिक, वैज्ञानिक का मानना है लाखों साल पहले जब हमारे पूर्वज अफ्रीका के गर्म सवाना इलाकों में शिकार करते थे तो उन्हें अपने शरीर को ठंडा रखना होता था और उस समय यही उनके लिए सबसे बड़ी जरूरत थी.

दौड़ने और शिकार करने के दौरान शरीर से गर्मी बाहर निकलना जरूरी था इसलिए प्रकृति ने शरीर के घने फर धीरे-धीरे कम कर दिए और उनकी जगह पसीने की ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हो गईं. पसीना तभी बेहतर तरीके से सूख सकता है जब त्वचा पर घने बाल न हों, जिससे शरीर का तापमान मेंटेन रहता है. इसलिए धीरे-धीरे शरीर के बाल बहुत बारीक और छोटे होते गए.

प्रोसीडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (PNAS) का कहना है, जहां शरीर का तापमान कंट्रोल करने के लिए बाल हटना जरूरी था, वहीं सिर को सूरज की सीधी और तेज किरणों से बचाना भी अनिवार्य था.

सिर का ऊपरी हिस्सा सबसे ज्यादा धूप के संपर्क में रहता है और सिर के बाल एक तरह के थर्मोरेगुलेशन यानी तापमान कंट्रोल करने के काम आते हैं.

ये सूरज की तेज गर्मी को सीधे खोपड़ी तक पहुंचने से रोकते हैं जिससे हमारा दिमाग जल्दी गर्म नहीं होता और सनस्ट्रोक से सुरक्षा मिलती है.

चेहरे पर आने वाले बाल, जैसे दाढ़ी और मूंछ, पूरी तरह अलग वजहों से विकसित हुए हैं. ये अक्सर सेक्सुअल सिलेक्शन और सोशल आइडेंटिटी से जुड़े होते हैं.

Helix की वेबसाइट के मुताबिक, चेहरे पर बालों का घनत्व और स्टाइल जेनेटिक्स और हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करता है. ये बाल अक्सर इंसान की मैच्योरिटी और उसकी हेल्थ का संकेत देते थे जो पुराने समय में पार्टनर चुनने में मददगार होते थे. यानी सिर के बाल सर्वाइवल के लिए थे तो चेहरे के बाल अपनी पहचान और अट्रैक्शन के लिए.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे