'प्रुभ श्रीराम से आपके लिए...', योगी ने अखिलेश को दी बर्थडे की बधाई

राजनीति

'प्रुभ श्रीराम से आपके लिए...', योगी ने अखिलेश को दी बर्थडे की बधाई

01 जुलाई 2026 को 07:42 am बजे
'प्रुभ श्रीराम से आपके लिए...', योगी ने अखिलेश को दी बर्थडे की बधाई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर राजनीतिक दिग्गज समेत पार्टी कार्यकर्ता जन्मदिन की बधाई दे रहे  हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने विपक्ष के शीर्ष नेता के प्रति शिष्टाचार दिखाते हुए भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की विशेष कामना की है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है.'

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।@yadavakhilesh

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भले ही भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच हमेशा वैचारिक और राजनीतिक टकराव देखने को मिलता है, लेकिन जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत मौकों पर नेताओं का ये शिष्टाचार अमूमन देखने को मिलता है. सीएम योगी के इस बधाई संदेश के सामने आने के बाद दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसे लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

सीएम योगी के अलावा बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लंबी उम्र की शुभकामनाएं.'

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे