क्रिकेटर आकाशदीप की शादी में पहुंचे पवन सिंह, लगाया गले

खेल

क्रिकेटर आकाशदीप की शादी में पहुंचे पवन सिंह, लगाया गले

25 जून 2026 को 09:16 am बजे
क्रिकेटर आकाशदीप की शादी में पहुंचे पवन सिंह, लगाया गले

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह बुधवार को काशी में अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं. वाराणसी के फाइव स्टार होटल में आयोजित शादी में परंपराओं और आधुनिक भव्यता का एक अनूठा संगम देखने को मिला. आकाशदीप की जिंदगी के अहम दिन पर खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं. सभी ने कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दीं.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी आकाशदीप और अक्षिता की शादी में रंग जमाने पहुंचे. उन्होंने शादी में जमकर डांस करने के अलावा न्यूली मैरिड कपल को बधाई दी.

पवन सिंह ने जमाया रंग  सोशल मीडिया पर आकाशदीप की वेडिंग फोटोज और वीडियोज धल्लड़े से वायरल हो रहे हैं. एक फोटो में पवन सिंह न्यूली मैरिड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. पवन सिंह जिस तरह क्रिकेटर की शादी का हिस्सा बने, उसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो आकाशदीप से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. आकाशदीप ने भी पवन सिंह के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं रखी. वो स्टेज पर पवन सिंह का वेलकम करते दिखे.

यही नहीं आकाशदीप ने वेडिंग डे पर पवन सिंह की जमकर तारीफ भी की. क्रिकेटर ने कहा कि आप ने जिस तरह भोजपुरी को आगे लेकर गए, आज हम लोगों को हर जगह सम्मान और गर्व मिलता है. ये सिर्फ और सिर्फ आपकी वजह से है. इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. बहुत सौभाग्यशाली हूं. आपको अपनी जिंदगी में सुन पाया, ये बहुत बड़ी बात है.

क्रिकेटर की शादी में पवन सिंह को देखकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एक ने लिखा कि भोजपुरी सिनेमा और इंडियन क्रिकेटर का मिलन उम्मीद से परे है. अन्य ने लिखा कि पवन भइया किंग. कई लोगों ने फायर लिखा और कुछ ने कहा कि पवन सिंह का कोई जोड़ नहीं है.

बता दें कि आकाशदीप और उनकी दुल्हन अक्षिता राज बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं. इस वजह से पवन सिंह से उनका गहरा संबंध है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए