मंदिर में बंदरों के झुंड ने घेरा तो पहाड़ की चोटी से गिरी, शादी के एक महीने बाद महिला की मौत, तमिलनाडु की घटना

धर्म

मंदिर में बंदरों के झुंड ने घेरा तो पहाड़ की चोटी से गिरी, शादी के एक महीने बाद महिला की मौत, तमिलनाडु की घटना

27 जून 2026 को 08:34 am बजे
मंदिर में बंदरों के झुंड ने घेरा तो पहाड़ की चोटी से गिरी, शादी के एक महीने बाद महिला की मौत, तमिलनाडु की घटना
मंदिर में बंदरों के झुंड ने घेरा तो पहाड़ की चोटी से गिरी, शादी के एक महीने बाद महिला की मौत, तमिलनाडु की घटना
पहाड़ी से गिरने से महिला की मौत
तमिलनाडु:

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में शनिवार को एक नवविवाहित जोड़े का मंदिर का दौरा दुखद घटना में बदल गया. क्योंकि यहां एक ऐसी घटना हुई. जिसनें सबको हैरान कर दिया. 24 साल की एक महिला पहाड़ी की चोटी से गिरने से मौत हो गई.  बताया जा रहा है कि जब वह बंदरों को फल खिला रही थी, तो बंदरों के एक झुंड ने उसे घेर लिया, जिससे वह घबरा गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई. थूथुकुडी जिले में उचिप्पिल्लैयार मंदिर प्रसिद्ध माना जाता है. जहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. 

थूथुकुडी जिले में फेमस है उचिप्पिल्लैयार मंदिर

मृतक महिला की पहचान कोविलपट्टी के पास दक्षिण थिट्टनकुलम की रहने वाली अनीता के तौर पर हुई है. पिछले महीने की उसकी शादी 29 साल के सुरेश से हुई थी. सुरेश विदेश में काम करता है. ऐसे में हाल ही में वह घर लौटा था. जिसके बाद यह जोड़ा पहली बार पूजा करने के लिए कज़ुगुमलाई के कलुगासलमूर्ति मंदिर गया था. मुख्य मंदिर में पूजा करने के बाद, यह जोड़ा पहाड़ी की चोटी पर बने उचिप्पिल्लैयार मंदिर गया. पुलिस ने बताया कि जब वे बंदरों को फल खिला रहे थे, तो अचानक कई बंदर उनके चारों तरफ जमा हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया कि पहली नजर में लगता है कि बंदरों की वजह से वह घबरा गई थी. हम मामले की जांच कर रहे हैं.

तमिलनाडु पुलिस कर रही मामले की जांच 

तमिलनाडु पुलिस घटना के बाद मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जांच के मुताबिक घबराहट में अनीता का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी की चोटी से गिर गई. उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे उसका पति बुरी तरह टूट गया. दिल दहला देने वाले दृश्यों में दुखी पति को अपनी पत्नी के शव के पास रोते-बिलखते देखा गया. कज़ुगुमलाई की फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों और पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए कोविलपट्टी सरकारी अस्पताल भेज दिया. 

हालांकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि मौके पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं. क्योंकि बंदरों की वजह से डर की बात सामने आई है. लेकिन पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच शुरुआती दौर में है. शादी के बमुश्किल एक महीने बाद हुई इस युवा महिला की मौत से उसके परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है.

ये भी पढ़ेंः बारिश से बचने के लिए ली पेड़ की शरण, बिजली गिरने से एक की मौत; क्रिकेट खेल रहे दो बच्चों की भी गई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu News In Hindi, Thoothukudi District, Monkeys Attack
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।