"पापा-मम्मी अभी मैं जिंदा हूं", दाह संस्कार की थी तैयारी, बेटी ने माता-पिता को भेजा वीडियो

राष्ट्रीय समाचार

"पापा-मम्मी अभी मैं जिंदा हूं", दाह संस्कार की थी तैयारी, बेटी ने माता-पिता को भेजा वीडियो

30 जून 2026 को 09:04 am बजे
"पापा-मम्मी अभी मैं जिंदा हूं", दाह संस्कार की थी तैयारी, बेटी ने माता-पिता को भेजा वीडियो
"पापा-मम्मी अभी मैं जिंदा हूं", दाह संस्कार की थी तैयारी, बेटी ने माता-पिता को भेजा वीडियो
"पापा-मम्मी अभी मैं जिंदा हूं", 'बेटी' के शव का दाह संस्कार की तैयारी थी, वायरल वीडियो देखकर माता-पिता हैरान!

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक युवती के दाह संस्कार से पहले उसके वीडियो ने परिजन को हैरान कर दिया. विद्यापतिनगर में गढ़सिसई पंचायत के भजनगामा गांव की रहने वाली युवती अनीसा कुमारी करीब 8 दिन से लापता थी. अनीसा 21 जून को घर से दवाई लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने जमीनी विवाद में उसके अपहरण की आशंका जताई. पुलिस ने 23 जून को रिपोर्ट दर्ज कर ली. बेगूसराय के गढ़पुरा में तालाब किनारे एक युवती का शव बोरे में बंद मिला. परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में अनीसा के रूप में शिनाख्त की थी.

खुद को बताया जिंदा, तस्वीर भी शेयर की

सोमवार (29 जून) की सुबह शव के दाह-संस्कार की तैयारी थी. लेकिन, तभी प्रकरण में नया मोड़ आ गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनीसा ने खुद को जीवित बताया. उसने अपनी तस्वीर और एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सुरक्षित होने का दावा कर रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

युवती ने कही लव मैरिज की बात

यही नहीं, युवती ने जिंदा होने का दावा करते हुए बताया कि उसने लव मैरिज कर ली है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई. थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. 

नए सिरे से जांच कर रही पुलिस

युवती की वास्तविक स्थिति और पूर्व में मिले शव की पहचान से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच जारी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है. कोर्ट में उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. 

यह भी पढ़ेंः फंदे पर लटकती म‍िली मह‍िला की लाश, 3 महीने पहले की थी लव मैर‍िज; पत‍ि फरार 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Samastipur News, Samastipur News In Hindi, Viral Video
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।