घी की बची खुरचन फेंकें नहीं, गेहूं का आटा मिलाकर बनाएं टेस्टी लड्डू

दुनिया

घी की बची खुरचन फेंकें नहीं, गेहूं का आटा मिलाकर बनाएं टेस्टी लड्डू

11 जून 2026 को 11:24 am बजे
घी की बची खुरचन फेंकें नहीं, गेहूं का आटा मिलाकर बनाएं टेस्टी लड्डू

अक्सर घरों में मलाई से देसी घी बनाया जाता है और घी निकालने के बाद जो मावे जैसी खुरचन बच जाती है, उसे बेकार समझकर फेंक दिया जाता है. शायद आपके घर में भी कुछ ऐसा ही होता होगा. लेकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अगली बार ये गलती बिल्कुल न करें. दरअसल, ये बची हुई खुरचन स्वाद और पोषण से भरपूर होती है, जिससे आप मिनटों में एक शानदार मिठाई तैयार कर सकते हैं. खास बात ये है कि इस रेसिपी में ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. बस थोड़ा सा आटा, चीनी और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर आप इससे दानेदार और स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं, जो स्वाद में किसी हलवाई की मिठाई से कम नहीं लगेंगे. एक बार ये लड्डू घर में बन गए, तो बच्चे हों या बड़े, हर कोई इन्हें बार-बार खाने की फरमाइश करेगा.इंग्रेडिएंट्स

1. लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें. इस कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें गेहूं का आटा डाल दें. आटे को धीमी से मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए 7 से 8 मिनट तक भूनें.2. जब आटे का रंग हल्का गोल्डन हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. भुने हुए आटे को एक बड़े बाउल में निकाल लें.3. अब इसमें घी की बची हुई खुरचन यानी मावा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद बूरा या पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.

4. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लग रहा हो, तो उसमें 2 से 3 चम्मच देसी घी मिला दें. इससे लड्डू आसानी से बंध जाएंगे और स्वाद भी बढ़ जाएगा.

5. इसके बाद तैयार मिश्रण को हाथों से दबाकर गोल-गोल लड्डू बना लें. इसके ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू या पिस्ता लगाकर इन्हें बिल्कुल बाजार जैसा और अट्रैक्टिव बना सकते हैं.

स्टोर करने का तरीका अगर आप इन लड्डुओं को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. सही तरीके से स्टोर करने पर ये करीब एक महीने तक बिना फ्रिज के भी खराब नहीं होते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे