बिना पेट्रोल भी चलेगी ये कार, सेकंड भर में पकड़ लेती है रफ्तार
बिना पेट्रोल भी चलेगी ये कार, सेकंड भर में पकड़ लेती है रफ्तार

ऑडी (Audi) ने आधिकारिक रूप से नई ऑडी ए6 ऑलरोड (Audi A6 Allroad) को रिवील कर दिया है. इस कार को कंपनी कई नए बदलाव और अपग्रेड्स के साथ वापस लेकर आ रही है. ये कार नई जनरेशन वाली ऑडी ए6 अवंत पर बेस्ड है, लेकिन इसमें कई एडवेंचर कैरेक्टर जोड़े गए हैं. (Photo: audi-mediacenter.com)
कार ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, चौड़ी बॉडी, स्टैंडर्ड ऑल-व्हील ड्राइव और एडॉप्टिव एयर सस्पेंशन के साथ आती है. ये पहली बार है, जब कंपनी ने ऑडी ए6 ऑलरोड में प्लगइन हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है. यानी इस कार में ना सिर्फ फीचर्स जोड़े गए हैं बल्कि एक नया इंजन ऑप्शन भी मिल रहा है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. (Photo: audi-mediacenter.com)
ऑडी ए6 ऑलरोड की सबसे खास बात इसका प्लगइन हाइब्रिड अवतार में आना है. कार में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन इंजन मिलता है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. इस पावरट्रेन का कंबाइंड पावर आउटपुट 367 एचपी है और इसमें 500 एनएम का टॉर्क मिलता है. (Photo: audi-mediacenter.com)
कार सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है. ऑडी ए6 ऑलरोड में 25.9kWh की बैटरी इस्तेमाल की गई है, जो सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में कार को 95 किलोमीटर चला सकती है. ऑडी की मानें, तो ये बैटरी सिर्फ 2.5 घंटे में 11kW एसी चार्जर से फुल चार्ज हो जाएगी. (Photo: audi-mediacenter.com)
वहीं डीजल चाहने वालों का भी कंपनी ने ख्याल रखा है. ये कार 3.0 लीटर के वी6 डीजल इंजन के साथ आती है, जो माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है. ये इंजन 299 एचपी की पावर और 580 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. डीजल वेरिएंट सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है. (Photo: audi-mediacenter.com)
ऑडी ए6 ऑलरोड प्रीमियम और टेक फोकस्ड कैबिन के साथ आता है. इसमें 11.9 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.5 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलता है, जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है. कंपनी 10.9-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले भी दे रही है. (Photo: audi-mediacenter.com)
इसके अलावा कार में वेंटिलेटेड और मसाज सीट, पैनोरोमिक ग्लास रूफ, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सॉफ्ट क्लोजिंग डोर और प्रीमियम बैंग एंड ओल्फसेन ऑडियो सिस्टम मिलता है. इस कार का लुक स्टैंडर्ड ऑडी ए6 अवंत के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर है. स्टैंडर्ड कार के मुकाबले ऑलरोड 111 एमएम चौड़ी और 34 एमएम ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है. एडॉप्टिव एयर सस्पेंशन की वजह से ग्राउंड क्लियरेंस 15 एमएम और बढ़ाया जा सकता है. (Photo: audi-mediacenter.com)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें