सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में वायरल कर दिया पत्नी की प्राइवेट वीडियो, अब पहुंचा जेल
सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में वायरल कर दिया पत्नी की प्राइवेट वीडियो, अब पहुंचा जेल

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में पति - पत्नी के रिश्तों को तार- तार करने वाली घटना सामने आई है. एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के निजी पलों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया. क्योंकि उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक था. फिलहाल आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है .
काफी दिनों से फरार था आरोपी पति
मामले को लेकर कटिहार के साइबर डीएसपी आसिफ आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पत्नी ने गुरुवार को कटिहार पुलिस में अपने पति के खिलाफ लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता का आरोप था कि उसके पति ने सोशल मीडिया पर उसके संवेदनशील और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए है जिससे उसकी सामाजिक और मानसिक स्थिति तार-तार हो गई है.
पत्नी की अपने पति के खिलाफ इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. आरोपी की पहचान दयानंद कुमार उर्फ दयानंद वर्मा के रूप में हुई. जो जिले के मनिहार इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता था. उसकी शादी 2023 में हुई थी. घटना के बाद से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई और जाल बिछाकर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया.
मोबाइल से बरामद हुए पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर उसकी गहरी जांच की तो उसमें पीड़िता के कई और आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिली. वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपीअपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के साथ किसी के अफेयर होने की शक था, जिसके कारण उसने उसे सबक सिखाने के लिए यह काम किया. फिलाहल, कटिहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: पटना से नेपाल तस्करी की जा रही थी प्रतिबंधित नशीली दवा, 4 तस्करों से 6300 इंजेक्शन बरामद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें