बिकिनी में बोल्ड हुई 'संस्कारी हसीना', पूल में दिए किलर पोज

राष्ट्रीय समाचार

बिकिनी में बोल्ड हुई 'संस्कारी हसीना', पूल में दिए किलर पोज

06 जून 2026 को 08:45 am बजे
बिकिनी में बोल्ड हुई 'संस्कारी हसीना', पूल में दिए किलर पोज

'देवों के देव महादेव' सीरियल में 'माता पार्वती' का रोल निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया की नई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस बिकिनी में कहर बरपा रही हैं. 

दरअसल, सोनारिका की नन्ही बेटी 6 महीने की हो गई हैं. इस खास मौके पर उन्होंने बेटी संग कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी भी तस्वीरों के जरिए फैंस को दिखाई है.   

किसी तस्वीर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं, तो किसी फोटो में वो नन्ही बेटी संग हंसते-चहकते हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बनता है.   

ये तस्वीर सोनारिका के प्रेग्नेंसी के दिनों की है. एक्ट्रेस बिकिनी पहने पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं. सोनारिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आ रही हैं. 

इस तस्वीर में सोनारिका खूबसूरत लोकेशन पर पूल में सुकून के पल बिताती हुई नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर ग्लो देखा जा सकता है.

ये तस्वीर सोनारिका के मां बनने के बाद की है. इस फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी पहने पूल में अपनी नन्ही बेटी संग चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. 

इस फोटो में प्रेग्नेंट सोनारिका खूबसूरत लोकेशन पर रिलैक्स मोड में नजर आ रही हैं. प्रिंटेड फ्लोई ड्रेस में वो अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं.

इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी लिटिल प्रिंसेस को गोद में थामे हुई दिखाई दे रही हैं. उनकी बेटी किसी एंजेल से कम नहीं लग रही है. 

बेटी संग अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को पोस्ट करके एक्ट्रेस ने लिखा- मेरी प्यारी बच्ची, पलक झपकते ही आधा साल निकल गया. तुम्हारी मम्मा बने हुए 6 महीने हो गए हैं. तुमने मेरी जिंदगी को एक नया मतलब दे दिया है.'  

'सच कहूं तो अब 'आई लव यू' भी कम लगता है. कोई इस एहसास के लिए एक नया शब्द क्यों नहीं बनाता... एक ऐसा प्यार जो इतना गहरा, सच्चा और पागल कर देने वाला है कि इसमें मेरी पूरी दुनिया समा गई है.'

बेटी के लिए एक्ट्रेस की इमोशनल पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. फैंस सोनारिका की कमेंट सेक्शन में भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस को कोई क्लासी बता रहा है, तो कई रियल लाइफ एंजेल कह रहा है. 

सोनारिका की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में विकास पराशर संग शादी रचाई थी. एक्ट्रेस ने दिसंबर 2025 में बेटी को जन्म दिया था. उनकी बेटी अब 6 महीने की हो चुकी है. इस खास मौके को उन्होंने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. 

सोनारिका का हर एक लुक फैंस को इंप्रेस कर रहा है. बिकिनी में बोल्ड अंदाज से लेकर फ्लोरल ड्रेस में ग्लैमरस अवतार तक... सोनारिका हर लुक में किलर लग रही हैं. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे