दुनिया के हर आदमी को मिलेंगे इतने रुपये... अगर मस्क बांट दें अपनी दौलत

दुनिया

दुनिया के हर आदमी को मिलेंगे इतने रुपये... अगर मस्क बांट दें अपनी दौलत

13 जून 2026 को 06:56 am बजे
दुनिया के हर आदमी को मिलेंगे इतने रुपये... अगर मस्क बांट दें अपनी दौलत

स्पेसएक्स के शेयर बाजार में डेब्यू के बाद एलन मस्क अब दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं. उनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 92 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गई है. इतनी बड़ी रकम इंसानी दिमाग के लिए लगभग अकल्पनीय है, अगर उनकी संपत्ति को दुनिया के हर आदमी को बांटा जाए तो हर व्यक्ति को करीब 10,300 रुपये मिल सकते हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक एलॉन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयर बाजार में धमाकेदार डेब्यू करने और इसके मूल्य में आई भारी उछाल के बाद मस्क शुक्रवार को 1.1 ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं. एक ट्रिलियन यानी 1,00,000 करोड़ की संख्या को सामान्य इंसानी दिमाग के लिए समझ पाना बेहद कठिन है. गणितीय रूप से देखें तो एक ट्रिलियन डॉलर की रकम 1 बिलियन (एक अरब) डॉलर से पूरे एक हजार गुना ज्यादा बड़ी होती है. वहीं अगर इसकी तुलना 1 मिलियन (दस लाख) डॉलर से की जाए तो यह राशि पूरे दस लाख गुना अधिक बैठती है जो मस्क की अकल्पनीय आर्थिक ताकत को दिखाता है.

सूर्य और चंद्रमा की दूरी भी पड़ जाएगी कम यदि एक ट्रिलियन डॉलर के नकद नोटों को एक के बाद एक सीधा जमीन पर फैला दिया जाए तो ये कतार लगभग 9.7 करोड़ मील (यानी करीब 15.6 करोड़ किलोमीटर) की अविश्वसनीय दूरी तक खिंच जाएगी. ये लंबाई पृथ्वी से सूर्य के बीच की लगभग 9.3 करोड़ मील की दूरी से भी कहीं ज्यादा है. इतना ही नहीं, नासा के अनुसार पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी के लिहाज से इससे चांद के 200 से अधिक चक्कर लगाए जा सकते हैं.

U.S. सेंसस ब्यूरो के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, आज पृथ्वी पर लगभग 8.2 बिलियन लोग रहते हैं. अगर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पूरी आबादी में बांटा जाए तो हर व्यक्ति को लगभग 122 अमेरिकी डॉलर (10,300 रुपये) मिलेंगे. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के वर्ष 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, मस्क के मूल जन्मस्थान दक्षिण अफ्रीका का कुल वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) लगभग 480 बिलियन डॉलर है. मस्क की 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति इस पूरे देश के माल और सेवाओं के कुल उत्पादन से दोगुनी से भी ज्यादा है. आज दुनिया के केवल 21 देशों की अर्थव्यवस्था ही इस ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर पाई है.

US में खरीदे जा सकतें है 25 लाख घर फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ सेंट लुइस के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में बिकने वाले मकानों की औसत कीमत लगभग 403,200 डॉलर होती है. मस्क की इस 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति इस कीमत पर अमेरिका में लगभग 25 लाख आलीशान घर सीधे खरीद सकता है. ये आंकड़ा रियल एस्टेट के लिहाज से किसी भी देश की पूरी जरूरत को अकेले पूरा कर सकता है. AAA के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के ईरान के साथ जारी युद्ध के चलते तेल की कीमतें बढ़ने से अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4.11 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई है. इस कीमत पर 1 ट्रिलियन डॉलर से 243 अरब गैलन से अधिक ईंधन खरीदा जा सकता है. ये मात्रा पिछले पूरे साल अमेरिकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए 137 अरब गैलन कुल ईंधन से भी बहुत ज्यादा है.

फोर्ब्स के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज हैं, जिनकी संपत्ति 295 बिलियन डॉलर है. वह मस्क से पूरे 705 बिलियन डॉलर पीछे हैं. यदि दुनिया के चार अगले बड़े रईसों- लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन (272 बिलियन डॉलर), जेफ बेजोस (247 बिलियन डॉलर) और लैरी एलिसन (228 बिलियन डॉलर) की पूरी दौलत को भी आपस में मिला दिया जाए तो भी वह मस्क की संपत्ति के बराबर बैठती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे