गर्म चीजें पीसने से पहले जार में डालें ये चीज, नहीं खुलेगा ढक्कन

राजनीति

गर्म चीजें पीसने से पहले जार में डालें ये चीज, नहीं खुलेगा ढक्कन

05 जून 2026 को 08:21 am बजे
गर्म चीजें पीसने से पहले जार में डालें ये चीज, नहीं खुलेगा ढक्कन

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को खाना जल्दी बनाना होता है. ऐसे में जब भी ग्रेवी, सूप बनाने के लिए टमाटर-प्याज का मसाला या फिर कोई भी गर्म चीज भी लोग तुरंत पीसना चाहते हैं. दरअसल, हर कोई चाहता है कि वो खाना बनाना शुरू करें और वो झटपट बनकर तैयार हो जाए. ऐसे में कई बार घर में ग्रेवी, सूप या किसी भी गर्म मिश्रण को मिक्सर में पीसते समय एक छोटी-सी गलती बड़ा हादसा बन सकती है. दरअसल, गर्म चीजों या लिक्विड को मिक्सी में ब्लेंड करते वक्त अचानक मिक्सर का ढक्कन खुल जाता है और गरम छींटे बाहर आने लगते हैं. इससे न सिर्फ पूरी रसोई गंदी हो सकती है, बल्कि हाथ और चेहरे के जलने का खतरा भी रहता है. ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं और बिना गंदा किए आसानी से गर्म चीजों को पीसना चाहते हैं, तो मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की बताई एक आसान किचन ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है. खास बात ये है कि ये ट्रिक सिर्फ आपको जलने से बचा सकती है, बल्कि ग्रेवी को ज्यादा स्मूद और क्रीमी बनाती है. इसके साथ ही उसकी रंगत भी सुधार सकती है. क्यों उड़ जाता है मिक्सर का ढक्कन? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के मुताबिक, जब बहुत गर्म ग्रेवी या कोई गर्म लिक्विड ब्लेंड किया जाता है, तो उसके अंदर मौजूद भाप फैलने लगती है. इससे मिक्सर जार के अंदर प्रेशर बनता है और कई बार ढक्कन अचानक खुल या उड़ सकता है. यही वजह है कि गर्म चीजों को ब्लेंड करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

क्या है मास्टरशेफ की आसान ट्रिक? इस समस्या से बचने के लिए मास्टशेफ पंकज सलाह देती हैं कि मिक्सर जार में गर्म ग्रेवी डालने से पहले कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें. इसके बाद गर्म ग्रेवी को ब्लेंड करें. बर्फ के टुकड़े ग्रेवी के टेंपरेचर को थोड़ा कम कर देती हैं, जिससे जार के अंदर बनने वाला प्रेशर भी कम हो जाता है.ग्रेवी का स्वाद और रंग भी होगा बेहतर शेफ पंकज कहती हैं कि इस ट्रिक का एक और फायदा ये है कि ग्रेवी अच्छी तरह से मिक्स हो जाती है. इससे उसका टेक्शचर ज्यादा स्मूद बनता है और रंग भी पहले से ज्यादा अच्छा दिखाई देता है.

ध्यान रखें: आपको कितनी भी जल्दी क्यों ना हो बहुत ज्यादा गरम मिश्रण को सीधे ब्लेंड करने के बजाय उसे थोड़ा ठंडा होने देना चाहिए. इसके साथ ही, मिक्सर का ढक्कन अच्छी तरह बंद है या नहीं, ये जरूर चेक कर लेना चाहिए. अगर आप भी अक्सर घर पर ग्रेवी बनाते हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये आसान ट्रिक आपके काम आ सकती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे