कोहली-अनुष्का संग चहकी शिखर की पत्नी, लॉर्ड्स में दिखी बॉन्डिंग

खेल

कोहली-अनुष्का संग चहकी शिखर की पत्नी, लॉर्ड्स में दिखी बॉन्डिंग

30 जून 2026 को 10:02 am बजे
कोहली-अनुष्का संग चहकी शिखर की पत्नी, लॉर्ड्स में दिखी बॉन्डिंग

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी संग लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचे थे. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये मुकाबला काफी खास था.  

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी ये मुकाबला देखने पहुंचे थे. ये मैच ऐतिहासिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया. सोफी ने इन खास पलों की फोटोज इंस्टा पर शेयर की हैं.  

उनके साथ पूर्व भारतीय कोच और कप्तान रहे रवि शास्त्री भी मौजूद थे. सभी ने मैच का मजा लिया. हालांकि टीम इंडिया की हार से सबके चेहरे पर मायूसी जरूर आई.  

इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता और टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. सोफी ने लॉर्ड्स मैदान में पहली मैच देखने का एक्सपीरियंस शेयर किया.  

वो लिखती हैं- मैंने पहली बार लॉर्ड्स में कोई मैच देखा, मिला-जुला अनुभव रहा. वहां का माहौल जबरदस्त था.  

 ''27,163 फैंस की रिकॉर्डतोड़ भीड़ और एक याद भी कि महिलाओं का खेल कितनी दूर आ गया है.'' सोफी तस्वीरों में अनुष्का संग नजर आती हैं.  

दोनों डीवाज ने साथ में फोटोज क्लिक कराईं. दूसरी एक तस्वीर में कोहली-अनुष्का, रवि संग शिखर-सोफी ने फोटो क्लिक कराई.  

सोफी ने मैच के बीच के मोमेंट को काफी पसंद किया. लॉर्ड्स में मैच खेलते हुए खिलाड़ियों का नजारा भी वीडियो में दिखाया.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे