मुंबई में एक्टिव मॉनसून, जमकर बरस रहे बादल, इन इलाकों में आज भी बारिश

टेक्नोलॉजी

मुंबई में एक्टिव मॉनसून, जमकर बरस रहे बादल, इन इलाकों में आज भी बारिश

25 जून 2026 को 09:16 am बजे
मुंबई में एक्टिव मॉनसून, जमकर बरस रहे बादल, इन इलाकों में आज भी बारिश

मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी इलाकों में मॉनसून ने जोर पकड़ लिया है. पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी जा रही है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और आसपास के जिलों के लिए आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में भारी बारिश की संभावना है. जबकि सिंधुदुर्ग और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो/ऑरेंज अलर्ट जारी है.

इस बीच मुंबई के कई इलाकों में सुबह-सुबह बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. मरीन बीच और ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई है.

#WATCH | Maharashtra: Rain lashes parts of Mumbai. Visuals from the Eastern Express Highway. pic.twitter.com/dKR0p32ute

बारिश से मुंबईवासियों को गर्मी से राहत मिली है. तापमान में गिरावट के साथ शहर में मौसम सुहावना है. आज के मौसम की बात करें तो मुंबई में 25 जून को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले कुछ दिन ऐसा ही वेदर रहने की संभावना है.

#WATCH | Maharashtra: Morning visuals from Marine Drive as rain lashes various parts of Mumbai. pic.twitter.com/reerIoe58Q

बता दें कि मुंबई में बीते दिन यानी बुधवार सुबह इस सीजन की पहली भारी बारिश ने पूरे शहर में हाहाकार मचा दिया था.  सड़कें पानी से भर गईं, लोकल ट्रेनें देरी से चलीं और कई इलाकों में पानी भर गया. सुबह के पीक आवर्स में लोग घर से निकलने के बाद फंस गए थे.

अंडरपास लबालब, सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी-पानी... मॉनसून की बारिश में डूबी मुंबई, देखें हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक शहर के कई हिस्सों में 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. कोलाबा में 248 मिमी और सांताक्रुज में 225 मिमी बारिश हुई है. वहीं, मालवानी में सबसे ज्यादा 340 मिमी और परेल में 334 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2-3 दिन मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. उसके बाद बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन मॉनसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य तारीख से 13 दिन देरी से मुंबई पहुंचा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे